-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kal Ka Mausam Weather Update 4 August Heavy Rain Alert Delhi Up Bihar Jharkhand
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Weather Update: IMD ने 4 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर, UP, बिहार और झारखंड समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।

आज का मौसम, सांकेतिक एआई फोटो
Kal Ka Mausam, Weather Update 4 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून सक्रिय है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में जहां हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, वहीं केरल समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। असम में भी कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अगस्त के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, राजस्थान और झारखंड समेत कई राज्य शामिल हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से ही बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि हवा में अधिक नमी के कारण उमस बनी रह सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है, जबकि 4 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है और मंगलवार को वहां भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
जालना पर मेहरबान हुए इंद्रदेव: 24 घंटे में 83.1 मिमी औसत बारिश, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान!
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
बिहार में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक राज्य के कई इलाकों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान के कई जिलों में बरसात जारी
राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून का निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ने के कारण जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में वर्षा गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। वहीं 5 अगस्त तक बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 6 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।
मंगलवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ पीड़ितों को राहत! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 75 हजार परिवारों के खातों में भेजे 112 करोड़ रुपये
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है।
Kal ka mausam weather update 4 august heavy rain alert delhi up bihar jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Aug 03, 2026 | 08:06 PMरोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
Aug 03, 2026 | 08:02 PMTVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
Aug 03, 2026 | 07:57 PMमैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Aug 03, 2026 | 07:50 PMसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
Aug 03, 2026 | 07:49 PMCorporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
Aug 03, 2026 | 07:42 PMRamayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
Aug 03, 2026 | 07:38 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














