-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Occupied Kashmir Protests Jaac Cpec Crackdown Analysis Pok
रोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
- Written By: अमन मौर्या
JAAC Protests In PoK: पीओके में हिंसा और विरोध प्रदर्शन तेज हो गई है। JAAC के आंदोलन, पाकिस्तान के दमन, CPEC परियोजनाओं और स्थानीय लोगों की नाराजगी ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

पाकिस्तानी फ्लैग (सोर्स- IANS)
Pakistan Crackdown In PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीते कुछ दिनों में भीषण हिंसा और आगजनी देखने को मिल रही है। पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई में स्थानीय लोगों की मौत भी हुई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हाल की अशांति ने एक बार फिर इस्लामाबाद के साथ इस इलाके के खराब संबंध को सबके सामने ला दिया है। पीओके में बीते कई हफ्तों से चल रहे प्रदर्शनों, गिरफ्तारियों और पाबंदियों का नतीजा प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव के रूप में सामने आया है।
सरकार की तरफ से बार-बार कम्युनिकेशन नेटवर्क को अलग किया गया, प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए गए, उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया और बड़े स्तर पर सेना ने बल का प्रयोग किया। हालांकि, इन पूरे हालात में यह बात स्पष्ट है कि यह टकराव और गुस्सा किसी एक कारण से नहीं है।
संसाधनों तक पहुंच को लेकर बढ़ा टकराव
इस आंदोलन के केंद्र में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) है। यह व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और सिविल सोसाइटी समूहों का एक गठबंधन है जो बिजली टैरिफ, खाद्य पदार्थों की कीमतों से लेकर सरकारी सुविधाओं और राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक की मांगों को लेकर एकजुट हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर होगी तेल-गैस की किल्लत! इजरायल के इस फैसले से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला?
Explainer: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा?
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ा, बांग्लादेशियों ने एक भारतीय को किया अगवा
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
यह आंदोलन मुख्य रूप से कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के पारंपरिक टकराव से नहीं उभरा बल्कि यह रोजमर्रा के शासन और संसाधनों तक पहुंच के सवालों के इर्द-गिर्द बढ़ा है। इस्लामाबाद का बढ़ता दमनकारी रवैया अब इन शिकायतों को सुरक्षा के दायरे में धकेल रहा है, जिससे राजनीतिक बातचीत की गुंजाइश और कम हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुली पाकिस्तान की पोल
अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर भी पाकिस्तान ने लंबे समय से खुद को इलाके के राजनीतिक अधिकारों और खुद के फैसले का सबसे बड़ा हिमायती बताने की पूरी कोशिश की है। हालांकि, वर्तमान समय में जो हालात बने हैं, उसने लोगों की नाराजगी और गुस्से को सबके सामने लाकर रख दिया। यह पाकिस्तान के लिए खास तौर पर असहज करने वाला है। यह इलाका इस्लामाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर के लक्ष्यों और चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के जरिए, इस इलाके में बीजिंग की आर्थिक मौजूदगी में भी तेजी से जुड़ रहा है।
सीपीईसी से स्थानीयों में बढ़ी नाराजगी
इसलिए, मौजूदा अशांति एक बड़ी उलझन को सामने लाती है। इंफ्रास्ट्रक्चर किसी इलाके की आर्थिक और रणनीतिक मूल्यों को बढ़ा सकता है, बिना यह तय किए कि उस वैल्यू का इस्तेमाल कैसे किया जाए और बिना वहां के लोगों को कोई बड़ी भूमिका दिए।
ये भी पढ़ें- तस्लीमा नसरीन ने की शेख हसीना की वतन वापसी की वकालत, बोलीं अवामी लीग पर बैन हटाए सरकार
इस इलाके से होकर बहने वाली झेलम नदी ने पीओके को पाकिस्तान के ऊर्जा प्लान के लिए जरूरी बना दिया है जबकि चीनी निवेश ने इस अहमियत में एक और पहलू जोड़ दिया है। सीपीईसी के तहत, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स ने इस इलाके को इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर साझेदारी में शामिल कर लिया है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Pakistan occupied kashmir protests jaac cpec crackdown analysis pok
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM














