-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Iit Guwahati Recruitment 2026 Project Engineer Vacancy Apply
IIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
IIT Guwahati Engineering Jobs: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईआईटी गुवाहाटी में इंजीनियर की पदों पर भर्ती (सोर्स-एआई नीर्मित)
IIT Guwahati Project Engineer Vacancy: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी ने अपने अनुसंधान एवं विकास (Research & Development) कार्यालय में प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में प्रोजेक्ट इंजीनियर, एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्लांट ऑपरेटर और लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 17,500 रुपये से 52,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर पूरी होगी। यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 11 महीने के संविदा (Contract) के आधार पर की जाएगी। इंजीनियरिंग, आईटीआई, डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्रों के योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
किन पदों पर निकली है भर्ती?
आईआईटी गुवाहाटी ने कुल 7 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें प्रोजेक्ट इंजीनियर का 1 पद, एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर का 1 पद, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर का 1 पद, प्लांट ऑपरेटर के 3 पद और लैब अटेंडेंट का 1 पद शामिल है। सभी नियुक्तियां संस्थान के रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्यालय के अंतर्गत की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
MECL Recruitment 2026: मिनिरत्न कंपनी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी
असम में बाढ़ पीड़ितों को राहत! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 75 हजार परिवारों के खातों में भेजे 112 करोड़ रुपये
AIIMS Kalyani Recruitment 2026: एमबीबीएस पास के लिए जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
पहले जमानत, फिर NSA… आदिवासी कार्यकर्ता पर कार्रवाई से भड़के जयराम रमेश, बोले- असहमति की आवाज दबाई जा रही
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी गुवाहाटी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर 7 अगस्त 2026 तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट इंजीनियर पोस्ट के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में पीएचडी; या कम से कम 3 वर्ष के संबंधित अनुभव के साथ मास्टर डिग्री; या कम से कम 6 वर्ष के संबंधित अनुभव के साथ बैचलर डिग्री में होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री अनिवार्य है।
प्लांट ऑपरेटर के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा लैब अटेंडेंट के लिए 10वीं/12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित किया गया है। संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोडक्शन, एनवायरनमेंटल या संबंधित विषयों में बैचलर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 10 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से गूगल मीट के माध्यम से आयोजित होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 17,500 रुपये से 52,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा संस्थान के नियमानुसार अन्य सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- IIT कानपुर का धमाकेदार ऐलान, अब नौकरी के साथ बनें AI और डेटा साइंस एक्सपर्ट, जानें फीस और आवेदन का प्रोसेस
संविदा पर होगी नियुक्ति
दरअसल आईआईटी गुवाहाटी द्वारा यह भर्ती प्रारंभिक रूप से 11 महीने की संविदा अवधि के लिए की जाएगी। आवश्यकता और परियोजना की प्रगति के आधार पर आगे अनुबंध बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तों की जांच करने की सलाह दी गई है।
Iit guwahati recruitment 2026 project engineer vacancy apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 08:12 PMप्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Aug 03, 2026 | 08:09 PMदतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
Aug 03, 2026 | 08:07 PMKal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Aug 03, 2026 | 08:06 PMरोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
Aug 03, 2026 | 08:02 PMTVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
Aug 03, 2026 | 07:57 PMमैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Aug 03, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














