- Hindi News »
- Health »
- What Are The Health Benefits Of Eating Roasted Guava
भुने हुए अमरूद खाने के हैं बड़े फ़ायदे, जानिए सेहत के किन मामलों में कर सकता है जादुई असर
भुना हुआ अमरूद सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। आमतौर पर लोग कच्चा अमरूद खाते हैं। लेकिन बता दें, भुना हुआ अमरूद आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

भुने हुए अमरूद खाने के हैं बड़े फ़ायदे
Roasted Guava Benefits: सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह के फल आपको आसानी से मिल जाते हैं। इन फलों में अमरूद भी शामिल है। अमरूद कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुख्य रूप से अमरूद में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-C, विटामिन-K, विटामिन-B, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अमरूद स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है।
लेकिन, कुछ लोग खांसी की परेशानी होने पर अमरूद का सेवन नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद आपकी पुरानी खांसी को भी दूर कर सकता है। जी हां, अमरूद खांसी को दूर कर सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कच्चा अमरूद नहीं बल्कि अमरूद को भूनकर खाने की जरूरत है। आइए जानते हैं भुने हुए अमरूद खाने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं।
भुना हुआ अमरूद खाने के लाभ
सम्बंधित ख़बरें
लगातार खांसी से सीने में है जकड़न? आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
क्या आपको भी आती है बार-बार छींक? जुकाम समझने की न करें गलती, जानें कारण और बचाव
कमजोर इम्युनिटी? बार-बार होने वाले वायरल को रोकने के लिए अपनाएं ये 12 हेल्थ स्टेप्स
बार-बार जमने वाले कफ का पक्का इलाज, अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स, मिलेगी राहत
एलर्जी से होगा बचाव
एलर्जी में अमरूद भून कर खाना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एलर्जी की दिक्कत उन लोगों में ज्यादा होती है जिनमें हिस्टमाइन बढ़ जाते हैं। ऐसे में अमरूद को भून कर खाने से आप इस समस्या को कम कर सकते हैं।
ये जहां शरीर में एलर्जेन के साथ रिएक्टिविटी को कम करता है, वहीं ये एलर्जी से लड़ने में भी मददगार है। साथ ही, जिन लोगों को विटामिन-C से ही एलर्जी है, उनके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है।
सर्दी-जुकाम से होगा बचाव
अमरूद को भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती है। दरअसल, पुराने समय में ये माना जाता था कि भूने हुए अमरूद को खाने से शरीर में संक्रामक बीमारियां नहीं होतीं। ऐसे में जब मौसम बदल रहा होता है, तो इसे खाकर आप सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
भूख बढ़ाना
भुना हुआ अमरूद खाने से भूख भी बढ़ती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है और वह अपनी भूख बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें नियमित तौर पर भुने हुए अमरूद का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
कफ और कंजेशन में है मददगार
कफ और कंजेशन में अमरूद को भूनकर खाना, कुछ सबसे पुराने नुस्खों में से एक है। ये कफ को पिघलाने और कंजेशन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों एसनोफिल्स बढ़ जाते हैं उनके लिए भी अमरूद खाना फायदेमंद है। ये इस समस्या को तेजी से कम करने में मददगार है।
पाचन के लिए फायदेमंद
भुना हुआ पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत मिलती है। लेकिन इसके लिए आपको भुने अमरूद का सेवन काले नमक के साथ करना चाहिए।
What are the health benefits of eating roasted guava
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडियन आर्मी RVC भर्ती 2026: ऑफिसर बनने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Apr 11, 2026 | 07:16 PM15 वर्ष पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू, BS4 वाहनों पर दोगुना शुल्क
Apr 11, 2026 | 07:15 PMPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
Apr 11, 2026 | 07:12 PMभंडारा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर 23 दिन बाद FIR; एमआईडीसी क्षेत्र से 57 सिलेंडर जब्त, संचालक पर कसा शिकंजा
Apr 11, 2026 | 07:07 PMफर्जी परमिट से हो रही थी रेती की तस्करी, पुलिस ने घेरा तो माल फेंककर ट्रक समेत फरार
Apr 11, 2026 | 07:07 PMमियांपुर नहीं अब कहिए रविंद्र नगर, CM योगी ने बदला एक और गांव का नाम; बताई ये वजह
Apr 11, 2026 | 07:07 PMगुजरात में 11 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से आवेदन शुरू
Apr 11, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














