Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर करेंगे ये 5 फूड्स, बढ़ेगी ऊर्जा और बनेगी बेहतर सेहत

Vitamin B12 Ki Kami: अनियमित खानपान के चलते शरीर में विटामिन बी12 कॉम्प्लेक्स की कमी बढ़ने लगती है। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिका का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे एनीमिया का जोखिम बढ़ जाता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 10, 2026 | 11:14 AM

विटामिन बी 12 (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vitamin B12 Sources In Hindi: शरीर में पोषक तत्वों की कमी से तनाव, अनिदा और एनीमिया के जोखिम बढ़ जाते हैं, जिसका असर त्वचा और बालों पर भी दिखने लगता है। ऐसे में बॉडी की फंक्शनिंग को उचित बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और उन्हीं में से एक है विटामिन बी12।

यह एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है, जिससे मांसपेशियों का स्वास्थ्य उचित बना रहता है और रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है। शरीर को कई फायदे प्रदान करने वाले इस विटामिन से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। आइए जानते हैं विटामिन बी 12 क्यों है जरूरी और शरीर में इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।

विटामिन बी 12 क्यों जरूरी है शरीर के लिए

अनियमित खानपान से शरीर में विटामिन बी12 कॉम्प्लेक्स की कमी बढ़ने लगती है। इससे शरीर में रेड ब्लड सेल का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है, जो शरीर की फंक्शनिंग को प्रभावित करता है। एक्सपर्ट के अनुसार, इसका डेली इनटेक 2.4 माइक्रोग्राम होना चाहिए। इससे नर्वस सिस्टम उचित बना रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!

Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान

क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा

Wardha News: आरबीएसके योजना से 8 वर्षों में 347 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, सरकार उठा रही पूरा खर्च

इन खाद्य पदार्थों से मिलता है विटामिन बी 12 (Vitamin B12 Rich Foods)

  • पालक

शरीर को न्यूट्रिएंटस की उचित मात्रा प्रदान करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी और फाइबर की मात्रा शरीर को पोषण प्रदान करती है। साथ ही पाचनतंत्र को मज़बूत बनाती हैं। इसके अलावा पालक के सेवन से शरीर में ल्यूटिन, नाइट्रेट और ज़ेक्सैंथिन जैसे प्लांट बेस्ड कंपाउड भी पहुंचते हैं।

विटामिन बी 12 (फोटो.सोशल मीडिया)

  • नारियल

अपने रोजाना के आहार में नारियल को शामिल करने से शरीर को विटामिन बी मिलता है। इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम, सिलेनियम, सोडियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मिलता है। नारियल के सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो कई रोगों के जोखिम को कम कर देता है। इससे शरीर को आयरन व फोलेट मिलता है, जिससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है।

विटामिन बी 12 (फोटो.सोशल मीडिया)

  • दही

दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, शरीर को इससे एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की प्राप्ति होती हैं। इससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है और बॉडी फंक्शनिंग सुचारू रहती है। 170 ग्राम लो फैट दही से शरीर को 16 फीसदी विटामिन बी12 की प्राप्ति होती है। गर्मी के मौसम में दही के सेवन से मुंह के छालों में भी आराम मिलता है।

  • फोर्टिफाइड फूड

बादाम का दूध, सोया दूध और अनाज जैसे फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ शाकाहारियों के लिए विटामिन बी12 के मुख्य स्रोत हैं। फोर्टिफाइड अनाज में साबुत गेहू, जौ और चोकर शामिल होता हैं। इससे शरीर को विटामिन बी12 प्राप्त होता है। साथ ही आयरन, फोलेट और विटामिन ए भी मिलता है।

विटामिन बी 12 (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा

  • अंजीर

आहार में अंजीर को शामिल करने से शरीर को विटामिन बी12 की प्राप्ति होती है। इससे शरीर को फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम की प्राप्ति होती है। अंजीर से नर्वस सिस्टम उचित बना रहता है और शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।

Vitamin b 12 deficiency vitamin b 12 rich food to get all the benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 09:36 AM

Topics:  

  • calcium deficiency
  • Health Benefit
  • Health News
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.