- Hindi News »
- Lifestyle »
- Easy 5 Tips To Organize Summer Clothes In Wardrobe Storage Tips
Wardrobe Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? अलमारी में कपड़े ठूंसने से पहले जान लें ये 5 तरीके
- Written By: प्रीति शर्मा
Clothes Storage Tips: अक्सर लोग जगह बचाने के चक्कर में अलमारी में कपड़े ठूंसकर रख देते हैं जिससे कपड़े खराब होने लगते हैं और वार्डरोब जल्दी बिखरा हुआ नजर आता है। इसके लिए आप कुछ आसान तरीके अपनाएं।

अलमारी में कपड़े व्यवस्थित करती महिला (सौ. एआई)
Wardrobe Cleaning Hacks: सर्दियों की विदाई और हल्की गर्मी की आहट के साथ ही अब वार्डरोब को री-ऑर्गेनाइज करने का समय आ गया है। अक्सर हम कपड़ों को बिना सोचे-समझे अलमारी में पीछे धकेल देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से रखे गए कपड़ों में फंगस, बदबू और पीलापन आ सकता है।
मौसम बदल रहा है और अब वक्त है कॉटन, लिनन और शिफॉन जैसे हल्के कपड़ों को सहेज कर रखने का। ज्यादातर लोग अलमारी में जगह बनाने के लिए कपड़ों को बस मोड़कर ठूंस देते हैं जिससे अगले सीजन तक उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके महंगे और पसंदीदा कपड़े अगले साल भी नए दिखें तो इन 5 सेफ्टी टिप्स को जरूर फॉलो कर सकते हैं।
अच्छी तरह धोना
कपड़ों को स्टोर करने से पहले उन्हें धोना सबसे जरूरी स्टेप है। भले ही कपड़ा साफ दिख रहा हो लेकिन उसमें पसीने की गंध या शरीर का तेल हो सकता है। अगर बिना धोए रखा गया तो पसीने वाले हिस्से पर पीले दाग पड़ सकते हैं। साथ ही सुनिश्चित करें कि कपड़े पूरी तरह सूखे हों हल्की सी नमी भी फंगस और फफूंद का कारण बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Morning Tea Habit: सुबह की चाय कहीं बिगाड़ न दे आपका पेट, बस अपनाएं ये 1 आसान नियम और रहें बेफिक्र
Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Custard Apple Benefits: शरीफा के अनोखे गुण, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, जानें इसके फायदे
Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान
आयरनिंग के बाद ही रखें
कपड़ों को धोकर सुखाने के बाद उन्हें अच्छी तरह प्रेस करें। इससे कपड़ों की सिलवटें खत्म हो जाती हैं और वे कम जगह घेरते हैं। प्रेस करने से कपड़ों के रेशों में छिपे सूक्ष्म कीटाणु भी मर जाते हैं जिससे कपड़ा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
यह भी पढ़ें:- सुबह की ये एक ड्रिंक पिघला देगी जिद्दी चर्बी और चेहरे पर लाएगी गजब का निखार, हफ्ते भर में दिखने लगेगा फर्क!
प्लास्टिक बैग्स से बचें
ज्यादातर लोग कपड़ों को प्लास्टिक बैग में बंद कर देते हैं जो गलत है। प्लास्टिक के अंदर हवा पास नहीं होती जिससे कपड़ों में अजीब सी बदबू आने लगती है। इसकी जगह सूती कपड़े के बैग या मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों को सांस लेने की जगह मिलती है।
प्राकृतिक कीटनाशकों का प्रयोग
अलमारी के कोनों में नमी और कीड़ों को रोकने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स (कपूर की गोली) का इस्तेमाल करें। अगर आप नेचुरल तरीका चाहते हैं तो सूखी नीम की पत्तियां या लौंग को एक छोटी पोटली में बांधकर रख सकते हैं। यह कपड़ों को दीमक और सिल्वरफिश जैसे कीड़ों से बचाएगा।
भारी कपड़ों को हैंगर पर न लटकाएं
नाजुक कढ़ाई या भारी काम वाले गर्मी के कपड़ों को लंबे समय तक हैंगर पर लटकाने से उनका शेप बिगड़ सकता है। ऐसे कपड़ों को बटर पेपर में लपेटकर फ्लैट रखना सबसे अच्छा होता है।
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप न केवल अपनी अलमारी को व्यवस्थित रख सकते हैं बल्कि अपने कपड़ों की उम्र भी कई साल बढ़ा सकते हैं।
Easy 5 tips to organize summer clothes in wardrobe storage tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMUPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














