- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Drinking Curry Leaf Water On An Empty Stomach
सुबह खाली पेट पिएं इस पत्ते का पानी मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जान लें
क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते का पानी पीने की आदत आपकी सेहत के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है? आइए करी पत्ते के पानी के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

खाली पेट कढ़ी पत्ता का पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
हमारी रसोई में करी पत्ते का इस्तेमाल स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए होता है। ये तो आप जानते है ही है। खासकर साउथ इंडियन डिशेज इसके बिना अधूरी रहती है और इसलिए लगभग हर साउथ इंडियन डिश में कढ़ी पत्ते का स्वाद चखने को मिल जाता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है और इसलिए इसके कई सारे फायदे मिलते हैं। इसके फायदे पाने के लिए कई लोग खाली पेट कढ़ी पत्ता चबाते हैं, लेकिन खाली पेट इसका पानी पीने से भी कई सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-
खाली पेट कढ़ी पत्ता का पानी पीने के फायदे
-
खून को साफ करता है
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट कढ़ी पत्ता का पानी पीने से खून साफ होता हैं। यह पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो अंदर से शरीर की सफाई करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से शरीर के सिस्टम को साफ करने में मदद मिलती है और लिवर की सेहत को बढ़ावा मिलता है।
-
ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
आपको बता दें, खाली पेट कढ़ी पत्ता का पानी पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रहता है। हाइपोग्लाइसेमिक गुणों से युक्त, कढ़ी पत्ता ब्लड शुगर लेवल को प्रभावी ढंग से बैलेंस करता है। इसलिए कढ़ी पत्ते का पानी डायबिटीज के मरीज या कमजोर लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है।
-
बालों की ग्रोथ बढ़ाए
सेहत और स्किन के साथ-साथ कढ़ी पत्ते का पानी आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इसका पानी पीने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है और बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स कढ़ी पत्ते का पानी पिने की सलाह देते हैं।
-
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता
फाइबर से भरपूर कढ़ी पत्ता पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है और कब्ज से बचाता है। अगर आप सुबह-सुबह कढ़ी पत्ते का पानी पानी पीते हैं, तो पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, जिससे आपका पेट स्वस्थ रहता है।
-
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे
एक्सपर्ट्स बताते है कि, कढ़ी पत्ता दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। खाली पेट कढ़ी पत्ता पानी पीने से दिल की समस्याओं से तुरंत निजात मिलती है।
नींबू के छिलके सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं, जानिए एक्सपर्ट से राय
सम्बंधित ख़बरें
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे बचने के उपाय
-
वजन घटाने में कारगर
कढ़ी पत्ते का पानी पीने से वजन घटाने में भी कारगर होता है। कढ़ी पत्ते में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे में इसका पानी उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से भूख कम लगती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन कम होता है।
Benefits of drinking curry leaf water on an empty stomach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chhatrapati Sambhajinagar में बड़ी कार्रवाई, अवैध चौपाटी और दुकानों पर मनपा का सख्त एक्शन
May 01, 2026 | 08:47 AM1 मई 1960 महाराष्ट्र दिवस: विरासत की बात, शौर्य, अस्मिता और इतिहास का गौरवशाली दिन
May 01, 2026 | 08:36 AMAkola Bride Accident News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; भीषण सड़क हादसे में नववधू सहित 3 की मौत
May 01, 2026 | 08:19 AMडिजिटल जनगणना 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल महाअभियान तैयार, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
May 01, 2026 | 08:17 AMCCTV बंद नहीं किया! बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले बैलेट पर बवाल, EC ने दी सफाई, बोले- 3 उम्मीदवार आए थे
May 01, 2026 | 08:13 AMMumbai Pune Expressway: मिसिंग लिंक शुरू होते ही अगला प्लान तैयार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन तक बढ़ाने की योजना
May 01, 2026 | 07:51 AMअहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
May 01, 2026 | 07:39 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














