- Hindi News »
- Health »
- Take Care Of Your Kidneys With These Special Habits
World Kidney Day 2025: क्या आपकी किडनी ठीक है? जल्दी पहचानें, इस थीम के साथ आज मनाया जा रहा है विश्व किडनी दिवस, जानिए
किडनी को शरीर का फिल्टर कहते हैं जो शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकालता है इसका ख्याल काफी जरूरी है। विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरूवार यानि 13 मार्च को मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल

विश्व किडनी दिवस आज (सौ.सोशल मीडिया)
World Kidney Day 2025: आज दुनियाभर में विश्व किडनी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हमारे शरीर के सबसे अभिन्न अंग किडनी की हेल्थ और बीमारियों के खतरे से जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। किडनी को शरीर का फिल्टर कहते हैं जो शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकालता है इसका ख्याल काफी जरूरी है। विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरूवार यानि 13 मार्च को मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (आईएसएन) के साथ-साथ इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन्स (आईएफकेएफ) ने सहयोग किया है। इस लेख में आज हम कुछ आदतों पर बात करेंगे जो किडनी को फेल्योर होने से बचाते है यानि इन आदतों से किडनी की देखभाल आप कर सकते है।
जानिए क्या है विश्व किडनी दिवस का इतिहास
इस विश्व किडनी दिवस को मनाने का इतिहास काफी पुराना है जिसकी शुरूआत साल 2006 में हुई थी जिस दिवस की शुरूआत इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशंस (IFKF) के सहयोग से की गई थी। इस दिन को मनाने के पीछे फाउंडेशन का यही उद्देश्य है कि, सभी के शरीर में किडनी के महत्व को उजागर करना और दुनिया भर में किडनी रोगों की बढ़ती संख्या को कम करना है। यहां पर किडनी की देखभाल और कई बीमारियों के खतरे को कम करना।
सम्बंधित ख़बरें
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
गोंदिया में 142 मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 1.20 करोड़ की मदद, गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
विश्व किडनी दिवस 2025 थीम
आपको बताते चलें कि, यहां पर विश्व किडनी दिवस 2025 थीम है – “Are Your Kidneys OK? Detect Early, Protect Kidney Health” (क्या आपकी किडनी ठीक है? जल्दी पहचानें, किडनी स्वास्थ्य की रक्षा करें) हैं। यहां पर इस थीम से समझें तो, किडनी रोगों की जल्द पहचान और उनकी सुरक्षा पर ज़ोर देती है। समय पर जांच और सही देखभाल से किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है। यहां पर किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और परीक्षण करने के लिए किडनी की देखभाल जरूरी होती है। आपको बताते चलें कि, इस दिवस की थीम हमेशा बदलती रहती है।
किडनी का रखें खास ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
किडनी की हेल्थ को बेहतर बनाने के टिप्स
आपको बताते चलें कि, शरीर के सबसे अभिन्न अंग किडनी का ख्याल रखने के लिए आप कई बातों का ख्याल रख सकते है जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है…
1- किडनी की सेहत को बेहतर बनाने के लिए आपको ब्लड शुगर मेंटेन रखना काफी अच्छा होता है। यहां पर जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है उनको किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। जब शरीर में ग्लूकोज बढ़ जाता है तो किडनी को ब्लड फिल्टर करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखें।
2- किडनी का अच्छी तरह से ख्याल रखने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल का फार्मूला अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको कमर पर ज्यादा फैट जमा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको क्रॉनिक किडनी डिजीज हो सकती है। इसके लिए अपने रूटीन में नियमित रूप से व्यायाम करें और साथ ही रोजाना थोड़ी वॉक, रनिंग, साइकिलिंग और डांस जैसी कोई भी एक्टिविटी कर सकते हैं।
3- किडनी को साफ और हेल्दी रखने का सबसे अच्छा जरिया पानी है। यहां पर किडनी की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ठीक मात्रा में पानी पीने से किडनी को फायदा होता है। इससे किडनी सोडियम और विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल देती है।
4- धूम्रपान करना कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है वहीं पर इससे पूरे शरीर में ब्लड फ्लो कम होने लगता है। यहां पर किडनी की समस्या से बचने के लिए धूम्रपान की आदत को कंट्रोल करें। अगर आप स्मोकिंग करते रहे हैं तो छोड़ने के बाद भी किडनी को स्वस्थ होने में काफी वक्त लगेगा।
Take care of your kidneys with these special habits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती
May 02, 2026 | 10:28 PMIPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO
May 02, 2026 | 10:20 PM‘मेरे बच्चे भूखे मर जाएंगे…’ सिलेंडर बचाने के लिए महिला की गुहार, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:16 PMफाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
May 02, 2026 | 10:14 PMJabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
May 02, 2026 | 10:13 PMSSC Nursing Officer Recruitment 2026: 127 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई
May 02, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














