-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Budget 2026 Sunday Trading Sensex Nifty Live Updates Metal Defense Stocks
Budget 2026: बजट के लिए रविवार को खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों में कोहराम तो डिफेंस में दिखी तेजी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Budget 2026 Stock Market: बजट 2026 के दिन पहली बार रविवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग हो रही है। मेटल शेयरों में 18% तक की गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर में निवेशकों की खरीदारी दिख रही है।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Sensex Nifty Sunday Trading Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9वां बजट पेश करने जा रही हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर भारतीय शेयर बाजार रविवार की छुट्टी के बावजूद खुला है। हालांकि, बजट भाषण से पहले निवेशकों के बीच भारी अनिश्चितता है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में यह शायद पहला मौका है जब रविवार, यानी सार्वजनिक अवकाश के दिन भी ट्रेडिंग चल रही है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, लेकिन बजट 2026 के महत्व को देखते हुए आज सुबह जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों का सकारात्मक लेकिन सतर्क रुख देखने को मिला।, सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में मामूली 45 अंकों का उछाल देखा गया, जो एक समय पर 110 अंकों तक पहुंच गया था, लेकिन जल्द ही निवेशकों की मुनाफावसूली और बजट के इंतजार ने इसे ठिठकने पर मजबूर कर दिया।
सेंसेक्स और निफ्टी में बजट से पहले की बेचैनी
बाजार की मौजूदा स्थिति ‘हां-ना’ के बीच अटकी हुई है। शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, जहाँ निफ्टी करीब 100 अंक टूटकर 25,300 के ऊपर और सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 82,270 के स्तर पर बंद हुआ था।, आज बजट वाले दिन भी निफ्टी 25,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे कारोबार करता नजर आया, जबकि सेंसेक्स 82,200 के आसपास डोलता रहा। बीएसई (BSE) के टॉप 30 शेयरों में से केवल 11 शेयरों में बढ़त देखी गई, जबकि 19 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। विशेष रूप से टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
जुलाई में शेयर बाजार ने किया कमाल! सेंसेक्स-निफ्टी 2% से ज्यादा चढ़े, IT सेक्टर बना सबसे बड़ा स्टार
अगस्त में Budget Travel का है प्लान? 40 से 70 हजार में घूम आएं ये खूबसूरत देश
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
मेटल शेयरों में भारी गिरावट, डिफेंस ने संभाला मोर्चा
आज के कारोबार का सबसे चौंकाने वाला पहलू मेटल सेक्टर (Metal Sector) की स्थिति रही। बाजार खुलते ही हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) के शेयरों में 18 फीसदी से ज्यादा की जबरदस्त गिरावट देखी गई। इसके अलावा हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयर 10% नीचे आ गए, जबकि वेदांता (Vedanta), हिंडाल्को (Hindalco) और हिंदुस्तान एल्युमिनियम में भी 5% से 7% तक की गिरावट दर्ज की गई। पीएसयू (PSU) बैंकों की हालत भी चिंताजनक रही, जहाँ भारी बिकवाली देखने को मिली।
दूसरी ओर, डिफेंस स्टॉक्स (Defense Stocks) में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों जैसे बीईएल (BEL) और डेटा पैटर्न (Data Pattern) के शेयरों में करीब 2 फीसदी का उछाल देखा गया। हालांकि बाद में मेटल शेयरों में भी निचले स्तरों से कुछ रिकवरी देखी गई और वे हरे निशान में वापस आने की कोशिश करते दिखे।
यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण आज रचेंगी इतिहास, बजट पेश करते ही अपने नाम करेंगी ये खास रिकॉर्ड
निवेशकों को वित्त मंत्री के भाषण का इंतजार
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल निवेशक पूरी तरह से ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपना रहे हैं। सभी की नजरें राष्ट्रपति भवन से संसद पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर टिकी हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाजार की असली दिशा बजट में होने वाले बड़े ऐलानों के बाद ही तय होगी।, यदि बजट में आयकर, निवेश प्रोत्साहन या विशिष्ट क्षेत्रों के लिए राहत की घोषणा होती है, तो बाजार में ‘रॉकेट’ जैसी तेजी आ सकती है। फिलहाल, इंडिया विक्स (India VIX) जैसे डर के पैमाने का हाई होना यह संकेत दे रहा है कि निवेशक किसी भी बड़े उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हैं।
Stock market budget 2026 sunday trading sensex nifty live updates metal defense stocks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














