-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Not Only Alcohol These Are Also The Main Reasons For Liver Damage
World Liver Day 2025: शराब ही नहीं, ये भी हैं लिवर खराब होने की खास वजह, यहां जानिए और हो जाएं सतर्क
- Written By: सीमा कुमारी
खान-पान में गलतियों के कारण लिवर खराब होने लगते हैं। इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यहां रोजाना खाई जाने वाली चीजें हैं, जो आपके लिवर को खराब करती हैं।

लिवर ख़राब होने के प्रमुख कारण (सौ.सोशल मीडिया)
World Liver Day 2025:हर साल 19 अप्रैल को लिवर के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘विश्व लिवर दिवस’ मनाया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, पोषण और शरीर की सफाई में अहम भूमिका निभाता है।
लेकिन, आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मौजूदा समय में कम उम्र में ही लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लिवर खराब होता है कैसे? लिवर खराब होने की मुख्य वज्ह खराब लाइफस्टाइल के साथ ही गलत तरह का खानपान है। कुछ लोग रोजाना बाहर का खाना खाने के साथ ही पैकेट वाली चीजें को खाना पसंद करते है।
आज ‘वर्ल्ड लिवर डे’ (World Liver Day) के मौके पर रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Litchi Side Effects: स्वादिष्ट लीची कहीं न बन जाए मुसीबत, एक्सपर्ट्स ने बताया खाने का सही तरीका
Rainy Season Fitness Tips: मानसून में वॉक और जिम छूट जाए तो घर पर करें ये 10 आसान एक्सरसाइज
Monsoon Fashion Trends: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, जानें कपड़े और फुटवियर चुनने का सही तरीका
Hair Growth Tips: पुराने समय की महिलाएं ऐसे रखती थीं अपने बालों को घना और खूबसूरत, आप भी जान लें
लिवर ख़राब होने के प्रमुख कारण :
अनहेल्दी खाना
लिवर ख़राब होने का मुख्य कारण अनहेल्दी खाना है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन फूड्स में ट्रांस फैट और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप जैसे तत्व होते हैं, जो लिवर में फैट जमा कर सकते हैं और इसके कारण नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है। खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी भी लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
स्मोकिंग
लिवर ख़राब होने की वजह अनहेल्दी खाना ही नहीं है बल्कि स्मोकिंग करना भी है। स्मोकिंग न केवल फेफड़ों के लिए खतरनाक है बल्कि यह लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिगरेट में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और लिवर कैंसर का खतरा बढ़ाने का काम करते है। यही वजह है कि स्मोक करने वाले लोगों में लिवर संबंधी बीमारियों का रिस्क ज्यादा देखने को मिलता है।
अधिक दवाओं का सेवन
बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने की आदत लिवर के लिए खतरनाक है। क्योंकि पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाएं लिवर पर एक्स्ट्रा दबाव डालती हैं, इससे लिवर के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। इतना ही नहीं कुछ दवाएं लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसके कारण लिवर डैमेज हो सकता है।
शराब का सेवन
ज्यादा शराब पीना पीने से भी लिवर खराब होती है, यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। इसके कारण फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और यहां तक कि लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक शराब लिवर की काम करने की क्षमता को कम कर देता है और इससे शरीर में टॉक्सिक पदार्थ जमा होने लगते हैं।
लिवर ख़राब होने के लिए ये आदतें भी हैं जिम्मेदार
इसके अलावा कम पानी पीने की आदत भी लिवर को नुकसान पहुंचाती है, वहीं नींद की कमी या अनियमित नींद का पैटर्न लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। साथ ही फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब लाइफस्टाइल भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
वहीं बहुत ज्यादा तनाव लेना भी लिवर के लिए हानिकारक है। दरअसल तनाव के कारण शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो लिवर पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकता है। इसलिए योग, मेडिटेशन और अन्य तकनीकों का सहारा लें और तनाव को दूर रखें।
Not only alcohol these are also the main reasons for liver damage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lucknow Fire Tragedy: AAP सांसद संजय सिंह ने उठाए फायर सेफ्टी पर सवाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Jun 22, 2026 | 09:10 PMIndia’s Got Latent Controversy: समय रैना पर भड़के सुनील पाल, कहा- ‘तेरे मुंह से गंदगी क्यों निकलती है?’
Jun 22, 2026 | 09:07 PMसीहोर में सिवन नदी सौंदर्यीकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा; घटिया पत्थरों और नाममात्र की सीमेंट से हो रहा निर्माण
Jun 22, 2026 | 09:05 PMTemple Room Eating: क्या मंदिर वाले कमरे में खाना खाना शुभ है? छोटे घरों में रहने वाले जरूर जानें ये बातें
Jun 22, 2026 | 09:04 PMCM मोहन यादव ने दिए निर्देश; कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
Jun 22, 2026 | 08:51 PMलखनऊ अग्निकांड: इमारतें बनती रहीं लोग खाक होते रहे…कार्यवाही के नाम पर SIT जांच फिर दोषी बरी, नतीजा सिफर!
Jun 22, 2026 | 08:46 PMतेंडोली में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पिकअप वाहन और ट्रांसफार्मर जलकर खाक
Jun 22, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM














