-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Daily Habits That Make Your Brain Age Faster Neurologist Warning
न्यूरोलॉजिस्ट की बड़ी चेतावनी! सिर्फ बुढ़ापा नहीं ये खराब आदतें हैं ब्रेन डैमेज की असली वजह
- Written By: प्रीति शर्मा
Memory Loss Causes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अक्सर लोग इसे उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन कुछ आदतें ब्रेम डैमज का कारण बन सकती हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Brain Aging Habits: अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि याददाश्त का कम होना या मानसिक स्फूर्ति में गिरावट केवल बढ़ती उम्र का एक हिस्सा है। लेकिन आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और विशेषज्ञों का मानना कुछ और ही है। जानकारी के अनुसार हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें और जीवनशैली से जुड़ी गलतियां हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को समय से पहले नष्ट कर रही हैं जिसे मेडिकल भाषा में ब्रेन एट्रोफी या दिमाग का सिकुड़ना कहा जाता है।
नींद और तनाव
विशेषज्ञों के अनुसार जब हम गहरी नींद में होते हैं तो हमारा मस्तिष्क एक ग्लीम्फैटिक सिस्टम के जरिए अपने अंदर जमा विषाक्त कचरे की सफाई करता है। नींद की लगातार कमी इस प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को बाधित करती है जिससे याददाश्त कमजोर होने लगती है। वहीं लंबे समय तक बना रहने वाला मानसिक तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ा देता है जो सीधे तौर पर मस्तिष्क के उस हिस्से (हिप्पोकैम्पस) को नुकसान पहुंचाता है जो नई यादें बनाने के लिए जिम्मेदार है।
मोटापा और डायबिटीज का कनेक्शन
शोध यह स्पष्ट करते हैं कि मोटापे के कारण मस्तिष्क का वॉल्यूम कम हो सकता है। विशेष रूप से पेट की चर्बी मस्तिष्क के अगले हिस्से की उम्र तेजी से बढ़ाती है। इसी प्रकार यदि डायबिटीज को नियंत्रित न रखा जाए तो यह मस्तिष्क की सूक्ष्म रक्त वाहिकाओं को डैमेज करती है जिससे स्ट्रोक और डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
यह भी पढ़ें:- बालों का झड़ना होगा बंद और स्किन करेगी ग्लो, बस गर्मियों की डाइट में शामिल करें यह 1 ड्रिंक
शारीरिक और सामाजिक सक्रियता की कमी
दिनभर एक जगह बैठे रहना और फिजिकल एक्टिविटी न करना मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को धीमा कर देता है। इसके विपरीत पैदल चलना या योग करना दिमाग के आकार को बढ़ाने में सहायक होता है। हैरानी की बात यह है कि अकेलापन और समाज से कटे रहना भी दिमागी बनावट में नकारात्मक बदलाव लाता है।
इंद्रियों की कमजोरी को न करें नजरअंदाज
न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार यदि आपको कम सुनाई देता है या आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है और आप इसका इलाज नहीं करा रहे हैं तो आपके दिमाग को बाहरी दुनिया से पर्याप्त उत्तेजनासनहीं मिलती। यह दिमागी निष्क्रियता आगे चलकर सोचने-समझने की शक्ति को पूरी तरह क्षीण कर सकती है।
नशा और पोषण का अभाव
विटामिन B12 की कमी नसों के लिए घातक है जो दिमाग को सिकोड़ सकती है। इसके साथ ही शराब का अत्यधिक सेवन फ्रंटल लोब्स को भारी नुकसान पहुंचाता है और धूम्रपान नसों को सख्त कर देता है जिससे ब्रेन तेजी से बूढ़ा होने लगता है।
दिमाग को जवान रखने के लिए विशेषज्ञों की सलाह है कि पर्याप्त नींद लें सामाजिक मेलजोल बढ़ाएं और नियमित व्यायाम करें। अपने ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की समय-समय पर जांच कराएं ताकि आपका मस्तिष्क लंबे समय तक सक्रिय और स्वस्थ रह सके।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Daily habits that make your brain age faster neurologist warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट
Aug 06, 2026 | 10:24 AMShare Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
Aug 06, 2026 | 10:18 AMगूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Aug 06, 2026 | 10:16 AMMoong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMमुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMइंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
Aug 06, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














