छत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा अभियान, कर बकायादारों पर सख्ती; 13 दिन में 38 संपत्तियां सील

Municipal Tax Recovery: संभाजीनगर मनपा का सख्त अभियान, 13 दिनों में 38 व्यावसायिक संपत्तियां सील, 7.7 करोड़ की वसूली। 31 मार्च तक जारी रहेगी कार्रवाई।
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation launches major campaign against tax defaulters; seals 38 properties in 13 days
Chhatrapati Sambhajinagar Civic Action Maharashtra ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Civic Action Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन ने संपत्ति कर और पानी कर की वसूली के लिए मार्च अंत तक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 4 मार्च से 16 मार्च तक मात्र 13 दिनों में 7 करोड़ 70 लाख 21 हजार 706 रुपये की बकाया कर राशि के लिए 38 व्यावसायिक संपत्तियों को जब्त कर सील किया गया है।

कर मूल्य निर्धारण एवं संकलन विभाग के उपायुक्त विकास नवाले ने बताया कि बड़े कर बकायादारों के खिलाफ ऐसी ही कड़ी कार्रवाई 31 मार्च तक लगातार जारी रहेगी।

महानगरपालिका ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर से 700 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें पिछले वर्षों की बकाया राशि भी शामिल है। इसके अलावा पानी कर से 250 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि कई संपत्ति धारकों द्वारा कर भुगतान में लापरवाही बरतने के कारण बकाया राशि एक हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासकीय कार्यकाल में महानगरपालिका आयुक्त जी. श्रीकांत ने जुर्माना राशि में छूट की योजना लागू की थी।

इस योजना का नागरिकों ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया और कर भुगतान किया। इसके कारण केवल दो महीनों में महानगरपालिका को अब तक के इतिहास की रिकॉर्ड कर वसुली प्राप्त हुई। प्रशासन ने अक्टूबर महीने तक ही लगभग 200 करोड़ रुपये की कर वसूली कर ली थी।

20 करोड़ पानी कर बकाया

जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये पानी कर के थे, वहीं वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक यह आंकड़ा कम से कम 300 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए महानगरपालिका के सभी दस जोन कार्यालयों की टीमे सक्रिय हो गई है और बड़े बकायादारों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को जीन क्रमांक 4 और जोन क्रमांक 3 की संयुक्त टीम ने चार व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया, कृषि उत्पन्न बाजार समिति परिसर में मथुरादास प्रेमजी के दो दुकानों पर बकाया कर राशि के कारण सील लगाया गया।

इसवे अलावा जिन्सी नाका रोड स्थित माय होम फर्नीचर दुकान के मालिक शेख आसेफ शेख अजीज पर बकाया राशि के चलते कार्रवाई की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com