Akola News: घरेलू सिलेंडर का होटलों में इस्तेमाल? प्रशासन का बड़ा एक्शन, 68 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप!

Domestic Gas Cylinder Raid: घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल उपयोग पर बड़ी कार्रवाई! 68 ठिकानों पर छापेमारी, 30 सिलेंडर जब्त। जिला आपूर्ति अधिकारी बोले- जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद।
District Supply Office raids 68 establishments in Akola district. 30 domestic cylinders seized for illegal commercial use. 14,500+ stock available.
अकोला में छापेमारी (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Commercial Misuse of LPG: खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर भी दिखाई देने लगा है। सिलेंडरों की काला बाजारी बढ़ने के साथ ही घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होटलों, ढाबों, चाय की दूकान और कैटरिंग सेवाओं में किया जा रहा है। यह उपयोग न केवल अवैध है बल्कि असुरक्षित भी है।

इसी पृष्ठभूमि में जिला आपूर्ति कार्यालय के पथक ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिले की 6 गैस एजेंसियों और 68 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें से 5 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 30 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।

शहर में दो ठिकानों से 23 सिलेंडर और अकोट शहर में तीन ठिकानों से 7 सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी रविंद्र येन्नावार के मार्गदर्शन में अर्चना निमजे, आनंद गुप्ता, विश्वजीत लिंगायत, विनित टाले, अंजलि घरडे, अंजलि खावरे और शीतल मोरखडे ने की।

व्यावसायिक सिलेंडरों का वितरण बंद

सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का नियमित वितरण बंद कर दिया है। अब यह केवल अत्यावश्यक सेवाओं के लिए ही उपलब्ध रहेगा। इसी कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग न होने की शिकायतें बढ़ रही हैं।

वर्तमान में विवाह समारोहों का मौसम होने से नागरिकों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। जिले में कुल 34 गैस एजेंसियां हैं, जिनके अंतर्गत 3 लाख 98 हजार 349 नियमित ग्राहक और 1 लाख 38 हजार 363 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।

14,503 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध

  • जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन 9,163 सिलेंडरों की बिक्री होती है।
  • वर्तमान में 14,503 घरेलू सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।
  • नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
  • जिला आपूर्ति अधिकारी रविंद्र येन्नावार ने कहा कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक मौजूद है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com