-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Newspaper Used As Food Wrapping Is Harming The Health Fssai Instruction On Health
Newspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
- Written By: रीता राय सागर
Wrapping Food On Newspaper: अखबार की स्याही में मौजूद केमिकल्स और हैवी मेटल्स गर्म और तैलीय भोजन को और अधिक दूषित करते हैं, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह है।

फूड रैपिंग (फोटो.सोशल मीडिया)
Newspaper Food Wrapping: स्ट्रीट फूड विक्रेता अक्सर खाना लपेटने के लिए स्क्रैप अखबार का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी तले हुए भोजन से एक्स्ट्रा तेल सोखने के लिए भी लोग घर में अखबार का इस्तेमाल करते हैं। यह किसी भी इंसान के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि अखबार में मौजूद केमिकल और उसका कलर खाने की क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है।
FSSAI के अनुसार, अखबार की स्याही में ऐसे केमिकल, पिगमेंट, बाइंडर और कलरेंट होते हैं, जो खाने के संपर्क में नहीं आने चाहिए। अखबार की प्रिंटिंग में लेड सहित कई दूसरे हैवी मेटल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो अखबार की छपी हुई सतह से खाने में जा सकती हैं, खासकर तब जब खाना गर्म, ताजा बना हुआ या ऑयली हो।
अखबार में खाना पैक करने से होने वाली बीमारियां (Health Risks Of Newspaper Packaging)
अखबारों में खाने की पैकिंग कर अगर उस भोजन का इस्तेमाल किया जाता है तो, इससे गंभीर बीमारी हो सकती है। जिसमें पाचन से जुड़ी बीमारी, फूड प्वॉइजनिंग, अंगों का बेकार होना और कैंसर तक होने का खतरा है। इसलिए FSSAI ने खाद्य सामान बेचने वाले विक्रेताओं, व्यापारियों, वेंडर्स और लोगों से खाने के सामान की पैकिंग अखबार के पन्नों में नहीं करने की सलाह दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
फूड रैपिंग (फोटो.सोशल मीडिया)
अखबार में फूड् प्रोडक्ट्स को लपेटने या पैक करने से होने वाले नुकसान
- कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा
- आंखों की रोशनी जाने का खतरा
- पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा
- हार्मोनल इम्बैलेंस
- नपुंसकता या इनफर्टिलिटी का खतरा
क्या होता है अखबार की स्याही में (Harmful Chemicals In Newspaper Ink)
अखबार की स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेट, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैसे रसायन मौजूद होते हैं। अखबार में गर्म खाना रखने से ये स्याही कई बार खाने के साथ चिपक जाते हैं, जिससे सेहत को नुकसान होता है। शरीर में इन केमिकल्स की ज्यादा मात्रा होने पर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। अखबार में खाना लपेटकर खाने से मुंह के कैंसर से लेकर फेफड़ों के कैंसर होने तक का खतरा रहता है।
फूड रैपिंग (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Vitamin B 12: शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर करेंगे ये 5 फूड्स, बढ़ेगी ऊर्जा और बनेगी बेहतर सेहत
क्या हैं FSSAI के निर्देश (FSSAI Guidelines For Food Vendors)
अथॉरिटी का कहना है कि अखबार अक्सर गंदगी वाली जगहों के संपर्क में आते हैं, जिससे खाने से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (पैकेजिंग) रेगुलेशंस, 2018 का हवाला देते हुए, अथॉरिटी ने कहा कि खाने को रखने, लपेटने या परोसने के लिए अखबार या ऐसी बिना मंज़ूरी वाली चीज़ों का इस्तेमाल करना सख्ती से मना है। अथॉरिटी ने स्ट्रीट वेंडर, रेस्टोरेंट, क्लाउड किचन, कैटरर और खाने के कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों को सिर्फ मंजूरी-प्राप्त फूड-ग्रेड पैकेजिंग मटीरियल का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। ग्राहकों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
Newspaper used as food wrapping is harming the health fssai instruction on health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Jul 26, 2026 | 06:15 AMसैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
Jul 26, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 26, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














