Hair Fall Tips: आपके बालों को बर्बाद कर रहे हैं ये केमिकल्स! जानें कैसे चुनें अपने बालों के लिए बेस्ट शैंपू

Shampoo Choosing Tips: आजकल हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है जिसके पीछे गलत शैंपू और उसमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स भी एक बड़ा कारण हो सकते हैं। ऐसे में सही शैंपू का चुनाव जरूरी है।
hair shampoo tips
बालों में शैंपू लगाती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Best Shampoo For Hairfall: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुका है। अक्सर लोग हेयरफॉल के लिए केवल तनाव या खराब खानपान को जिम्मेदार मानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बाथरूम में रखी शैंपू की बोतल भी बालों की बर्बादी का कारण हो सकती है। ऐसे में बालों के प्रकार को समझे बिना किसी भी रैंडम प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना स्कैल्प को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

स्कैल्प के प्राकृतिक सीबम का महत्व

हमारी स्कैल्प प्राकृतिक रूप से एक तेल बनाती है जिसे सीबम कहा जाता है। यह तेल बालों को सुरक्षात्मक परत प्रदान करता है और नमी बनाए रखता है। जब हम अत्यधिक कठोर केमिकल वाले शैंपू का उपयोग करते हैं तो यह सीबम पूरी तरह से खत्म हो जाता है। जिसकी वजह से स्कैल्प या तो बहुत शुष्क हो जाती है या फिर प्रतिक्रिया स्वरूप बहुत अधिक तेल बनाने लगती है। ये दोनों ही स्थितियाँ बालों की जड़ों को कमजोर कर उन्हें समय से पहले गिरा देती हैं।

बार-बार शैंपू बदलना है खतरनाक

रिसर्च के अनुसार बार-बार ब्रांड या शैंपू का प्रकार बदलना स्कैल्प के माइक्रोबायोम को बिगाड़ देता है। हमारी त्वचा पर कुछ अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो इसे स्वस्थ रखते हैं। लगातार बदलते केमिकल्स इन बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं जिससे स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ और इन्फ्लेमेशन की समस्या शुरू हो जाती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि एक बार सही शैंपू मिल जाने के बाद उस पर टिके रहना ही बालों की सेहत के लिए बेहतर है।

ऑयली और ड्राई स्कैल्प

यदि आपके बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं तो बार-बार धोने की गलती न करें। अत्यधिक धोने से स्कैल्प को लगता है कि उसे और तेल की जरूरत है। ऐसे लोगों को संतुलित शैंपू का चुनाव करना चाहिए। वहीं ड्राई बालों के लिए सल्फेट-फ्री शैंपू सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। सल्फेट बालों से प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं जिससे वे झाड़ू जैसे रूखे और टूटने वाले हो जाते हैं।

हाइड्रेशन और मजबूती

बालों की जड़ों की मजबूती सीधे तौर पर हाइड्रेशन से जुड़ी है। नमी देने वाले शैंपू बालों की ऊपरी परत को सील कर देते हैं जिससे बाल सुलझे हुए और चमकदार रहते हैं। जब बालों में पर्याप्त नमी रहती है तो कंघी करते समय वे कम टूटते हैं।

खरीदारी से पहले क्या देखें

शैंपू खरीदते समय उसके पीछे लिखे इंग्रीडिएंट्स को पढ़ना शुरू करें। यदि आप डैंड्रफ और हेयरफॉल से जूझ रहे हैं तो ऐसे शैंपू चुनें जो आपकी स्कैल्प के pH लेवल को संतुलित रखें। महंगा शैंपू हमेशा अच्छा नहीं होत। शैंपू वही बेहतर है जो आपके बालों की जरूरतों को पूरा करे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com