Morning Energy Foods: दिनभर की थकान से बचने के लिए सुबह डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा
Energy Boosting Food: रातभर की फास्टिंग के बाद सुबह खाली पेट शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट, आयरन और फाइबर से भरपूर भोजन करना चाहिए। जानें कौन सा हेल्दी कॉम्बिनेशन दिनभर रखेगा एनर्जेटिक।
- Written By: रीता राय सागर
मॉर्निंग फूड ( फोटो.सोशल मीडिया)
Healthy Morning Foods: रातभर के उपवास के बाद सुबह का समय ऐसा होता है, जब शरीर पोषक तत्वों को सबसे बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। इसलिए दिन की शुरुआत पौष्टिक आहार से करना जरूरी माना जाता है। सुबह का पहला भोजन संतुलित होना चाहिए, इसमें प्रोटीन, आयरन के साथ हेल्दी फैट का होना भी जरूरी है। सुबह का भोजन शरीर को दोबारा ऊर्जा देता है, डाइजेशन को एक्टिवेट करता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है।
पोषण से भरपूर है ये चारों फूड्स
अगर सुबह खाली पेट मूंग, चना, मूंगफली और किशमिश खाई जाए, तो शरीर को प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। मूंग से मिलता है प्रोटीन और फाइबर। मूंगफली शरीर को हेल्दी फैट और लंबे समय तक ऊर्जा देती है, जब कि किशमिश शरीर को प्राकृतिक मिठास के साथ आयरन और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करती है।
मूंग: प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत
मूंग प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। खासतौर पर अंकुरित मूंग खाली पेट खाने से पाचन बेहतर होता है, शरीर हल्का महसूस करता है और पूरे दिन के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sindhi Sai Bhaji Recipe: पालक-चना दाल से बनाएं सिंधी स्पेशल साई भाजी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
PV Sindhu Bedtime Drink: सोने से पहले यह हेल्दी ड्रिंक कभी नहीं छोड़तीं पीवी सिंधु, जानें इसके फायदे
मॉनसून स्पेशल: शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चटपटा मिर्ची वड़ा, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी
Rann of Kutch Food: कच्छ की 8 पारंपरिक डिशेज बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, एक बार जरूर चखें, तस्वीरों में देखें
इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने, हृदय को स्वस्थ रखने और वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसे गुड़ के साथ या मूंग की चाट बनाकर भी खाया जा सकता है।
मॉर्निंग फूड ( फोटो.सोशल मीडिया)
मूंगफली: हेल्दी फैट का सोर्स
मूंगफली हेल्दी फैट, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसमें फोलेट और विटामिन E भी पाया जाता है, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने, तनाव कम करने और त्वचा व बालों की सेहत बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। सुबह मूंगफली खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है।
मॉर्निंग फूड ( फोटो.सोशल मीडिया)
किशमिश: आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
किशमिश प्राकृतिक मिठास के साथ आयरन, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। सुबह खाली पेट किशमिश खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसका फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
मॉर्निंग फूड ( फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Sawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी
मूंग, मूंगफली और किशमिश एक साथ खाने के फायदे
| खाद्य पदार्थ | प्रमुख पोषक तत्व | मुख्य लाभ |
| मूंग | प्रोटीन, फाइबर | पाचन बेहतर, लंबे समय तक ऊर्जा |
| मूंगफली | हेल्दी फैट, प्रोटीन | भूख नियंत्रित, मांसपेशियों को मजबूती |
| किशमिश | आयरन, एंटीऑक्सीडेंट | हीमोग्लोबिन बढ़ाने और ऊर्जा देने में मदद |
