-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Eating Raisins Benefits For Skin Hair Soaked Raisins
Eating Raisins: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, बाल होंगे लंबे-घने; जानें 10 जबरदस्त
- Written By: रीता राय सागर
Raisins Benefits: भीगी हुई किशमिश सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्किन, बाल और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। जानिए इसे खाने का सही तरीका और इसके 10 बड़े फायदे।

किशमिश (फोटो.सोशल मीडिया)
Raisins for Skin and Hair: किशमिश सिर्फ एक मीठा और पौष्टिक ड्राई फ्रूट ऑप्शन ही नहीं है बल्कि यह एक बेहतरीन स्नैक के साथ-साथ विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नेचुरल पावरहाउस है, जो त्वचा और बालों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसे रोजाना भिगोकर खाने से गट हेल्थ भी अच्छा रहता है। किशमिश को रात भर भिगोकर खाने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है। इसके लगातार सेवन से त्वचा साफ और चमकदार बनती है और बाल स्वस्थ व मज़बूत होते हैं।
किशमिश के फायदे
किशमिश में मौजूद आयरन, पोटैशियम, B विटामिन और पॉलीफेनोल्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं, कोलेजिन बनाने में मदद करते हैं और स्कैल्प व त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। अपनी रोजाना की डाइट में किशमिश को शामिल करना आपकी नेचुरल सुंदरता को अंदर से निखारने का एक आसान और असरदार तरीका है।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Neem For Skin: बारिश के मौसम में नीम से करें स्किन की देखभाल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
Aishwarya Rai Beauty Secret: 50 की उम्र में भी कैसे बरकरार है ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग स्किन? जानें सिंपल स्किन
त्वचा के लिए किशमिश खाने के फायदे
-
नेचुरल चमक देती है
किशमिश में रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खून को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ दिखती है।
-
स्किन को बनाती है यंग फॉरएवर
इसमें मौजूद ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे बारीक रेखाएं, झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन कम होता है।
-
धूप से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाती है
किशमिश में फेनोलिक कंपाउंड्स होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और धूप के संपर्क में आई त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं।
किशमिश (फोटो.सोशल मीडिया)
-
मुहांसे और ब्रेकआउट्स कम करती है
किशमिश खून में टॉक्सिन्स को कंट्रोल करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे मुहांसे और सूजन कम होते है।
-
पिगमेंटेशन में है कारगर
किशमिश में मौजूद आयरन और विटामिन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा का रंग एक जैसा और चमकदार बन जाता है।
बालों के लिए किशमिश खाने के फायदे
-
बालों की ग्रोथ बढ़ाती है
किशमिश आयरन, पोटैशियम और विटामिन C से भरपूर होती है। इसमें ऐसे पोषक तत्व हैं जो स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्युलेट करते हैं। बालों को पतला होने और झड़ने से रोकता है। आयरन से भरपूर किशमिश हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद करती है। स्कैल्प तक ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुँचने से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और बाल कम झड़ते हैं।
-
डैंड्रफ को कंट्रोल करता है
किशमिश में नैचुरल शुगर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे स्कैल्प अंदर से हाइड्रेटेड रहता है और सूखापन या पपड़ी जमने की समस्या नहीं होती है और इसी कारण से डैंड्रफ से राहत मिलती हैं।
किशमिश (फोटो.सोशल मीडिया)
-
बालों को बनाता है सॉफ्ट
किशमिश में मौजूद विटामिन B6 बालों की बनावट को हेल्दी रखते हैं, जिससे बाल ज्यादा चमकदार और मुलायम बनते हैं।
-
समय से पहले सफेद होने से बचाता है
इसमें मौजूद कॉपर मेलानिन प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे बालों का नेचुरल रंग लंबे समय तक बना रहता है।
रोज कितनी किशमिश खानी चाहिए?
- सुबह खाली पेट 10–15 भीगी हुई किशमिश खाना सबसे अच्छा रहता है।
- आप दिन भर में एक मुट्ठी यानू 20–30 किशमिश भी खा सकते हैं।
- इन्हें भिगोकर खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर पोषक तत्वों को ज्यादा अच्छी तरह सोख पाता है।
Eating raisins benefits for skin hair soaked raisins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Eating Raisins: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, बाल होंगे लंबे-घने; जानें 10 जबरदस्त
Jul 03, 2026 | 01:52 PMचंद्रपुर कहलाएगा ‘टाइगर जीला’, वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अंडरपास, ओवरपास और मुआवज़ा नीति पर मुहर
Jul 03, 2026 | 01:52 PMकेतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
Jul 03, 2026 | 01:48 PMउमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














