Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PV Sindhu Bedtime Drink: सोने से पहले यह हेल्दी ड्रिंक कभी नहीं छोड़तीं पीवी सिंधु, जानें इसके फायदे

PV Sindhu Sleep Drink: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु रात को सोने से पहले टार्ट चेरी जूस पीना पसंद करती हैं। जानिए यह ड्रिंक नींद, मसल रिकवरी और ओवरऑल हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 31, 2026 | 01:02 PM

टार्ट चेरी जूस (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tart Cherry Juice Benefits: एथलीट व खिलाडियों की जीवनशैली बेहद अनुशासित होती है। भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पी वी सिंधु से लेकर क्रिकेटर विराट कोहली तक सब अपनी फिटनेस और अनुशासित लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही पी वी सिंधु ने बताया कि वह रात को सोने से पहले टार्ट चेरी जूस पीना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि यह न सिर्फ अच्छी नींद लेने में मदद करता है, बल्कि रिकवरी में भी फायदेमंद हो सकता है। यही वजह है कि यह ड्रिंक खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

क्या है टार्ट चेरी जूस?

टार्ट चेरी सामान्य मीठी चेरी से अलग होती है। इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है और इसमें मेलाटोनिन, एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है और स्लीप साइकिल को बेहतर बनाता है।

सम्बंधित ख़बरें

हर 5 में से 1 भारतीय महिला हो रही है PMOS का शिकार, आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही है यह हार्मोनल समस्या

CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, गेम्स रिकॉर्ड के साथ भारत की झोली में आया रजत पदक; 1 किलो से चूके गोल्ड

CWG 2026: भारत की सीमा कालिरामना ने रचा कमाल, डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक; निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं

मॉनसून स्पेशल: शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चटपटा मिर्ची वड़ा, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी

पीवी सिंधु इसे क्यों पीती हैं?

पीवी सिंधु के अनुसार, वह सोने से पहले टार्ट चेरी जूस पीती हैं क्योंकि इससे शरीर को आराम मिलता है और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त नींद मसल रिकवरी और अगले दिन बेहतर प्रदर्शन के लिए बेहद जरूरी होती है।

क्या कहती है रिसर्च?

टार्ट चेरी जूस में मौजूद प्राकृतिक मेलाटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट कुछ लोगों में नींद की गुणवत्ता बेहतर करने और रिकवरी में मदद करते हैं। हालांकि, इसका प्रभाव हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है।

टार्ट चेरी जूस पीने के संभावित फायदे

  • नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
  • एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होता है।
  • शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करता है।

क्या हर किसी को पीना चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, टार्ट चेरी जूस कोई जादुई उपाय नहीं है। अगर आपको डायबिटीज है या आप शुगर कंट्रोल कर रहे हैं, तो पैक्ड जूस लेने से पहले उसके लेबल में मौजूद शुगर की मात्रा जरूर देखें। किसी भी नए हेल्थ ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें- हर 5 में से 1 भारतीय महिला हो रही है PMOS का शिकार, आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही है यह हार्मोनल समस्या

अच्छी नींद के लिए संतुलित दिनचर्या भी जरूरी है

  • रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत।
  • सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
  • शाम के बाद कैफीन का सेवन सीमित रखें।
  • नियमित व्यायाम करें और संतुलित आहार लें।

Pv sindhu tart cherry juice benefits for sleep

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 01:02 PM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Health Tips
  • Lifestyle News
  • PV Sindu
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.