-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- More Than 78 Million People Are Under The Grip Of This Silent Killer Kidney Problem In The Country
Kidney Health: देश में ‘मूक हत्यारे’ के गिरफ्त में 7.8 मिलियन से ज्यादा लोग, ‘अपनी किडनी’ की भी सुनें
- Written By: दीपिका पाल
किडनी शरीर की प्राकृतिक फ़िल्टर के रूप में काम करती हैं, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती हैं, रक्तचाप को नियंत्रित करती हैं और शरीर में तरल संतुलन बनाए रखती हैं। 60 प्रतिशत किडनी फेल्योर के मामले दिखाई देते है।

7.8 मिलियन से ज्यादा लोग किडनी की बीमारी के गिरफ्त में (सौ.सोशल मीडिया)
Kidney Health: दुनिया भर में 850 मिलियन से अधिक लोग किडनी की बीमारियों से पीड़ित हैं। भारत में ही 7.8 मिलियन से अधिक लोग क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी ) से ग्रस्त होने का अनुमान है, और इनमें से अधिकांश को देर से इसका पता चलता है। किडनी की बीमारी को ‘मूक हत्यारा’ कहा जाता है क्योंकि यह गंभीर स्तर तक पहुंचने से पहले स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती।
प्राकृतिक फ़िल्टर का काम करती है किडनी
किडनी शरीर की प्राकृतिक फ़िल्टर के रूप में काम करती हैं, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती हैं, रक्तचाप को नियंत्रित करती हैं और शरीर में तरल संतुलन बनाए रखती हैं। 60% से अधिक किडनी फेल्योर के मामलों के पीछे मधुमेह और उच्च रक्तचाप ही बड़ा कारण होता है। वहीं अधिक वजन वाले लोगों को किडनी फेल्योर का 83% अधिक खतरा होता है। नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, डॉ. मनीषकुमार माली के अनुसार अत्यधिक दर्द निवारक दवाओं का सेवन यानी NSAIDs का लंबे समय तक उपयोग किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा धूम्रपान और शराब भी समय के साथ किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। वहीं परिवार में किडनी रोगों का इतिहास – आनुवंशिकी भी एक महत्वपूर्ण कारक हो सकती है।
किडनी को ऐसे रखें स्वस्थ
– पर्याप्त पानी पिएं, पानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
– संतुलित आहार लें और प्रोसेस्ड फूड, नमक और शक्कर का सेवन कम करें।
– रक्त शर्करा और रक्तचाप को नियंत्रित रखें, इनका उच्च स्तर किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
– नियमित व्यायाम करें, यह वजन नियंत्रित करने और रक्त संचार सुधारने में मदद करता है।
– बिना जरूरत दर्द निवारक दवाओं का उपयोग न करें, इनका अधिक सेवन किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है।
– नियमित किडनी की जांच कराएं, रक्त (क्रिएटिनिन) और मूत्र परीक्षण के माध्यम से प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का पता लगाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
योग करें, निरोग रहें… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को बधाई
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
समय पर निदान से बचता है जीवन
कई लोगों को तब तक अपनी किडनी की समस्या का पता नहीं चलता जब तक यह गंभीर अवस्था में नहीं पहुंच जाती। समय पर जांच कराने से डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट से बचा जा सकता है। हर साल इसलिये दुनियाभर में विश्व किडनी दिवस मानाया जाता है, ताकि लोगों को किडनी को स्वस्थ रखने, उसकी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान व रोकथाम के महत्व को समझाया जा सके। इस प्रकार के कार्यक्रम सभी को अपने गुर्दों के स्वास्थ्य के बारे में सोचने और उनकी रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। हम सभी किडनी स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संकल्प लें। शीघ्र निदान और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल क्षेत्र, नीति निर्माताओं और समाज को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
More than 78 million people are under the grip of this silent killer kidney problem in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMछिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:11 PMTushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
Jun 21, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














