- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Pushkarmool Powder
आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए रामबाण है पुष्करमूल, जानिए सेवन करने का तरीका
Benefits of Pushkarmool Powder: हिमालय इलाके में पुष्करमूल नाम का दुर्लभ फूल उगता है। यहां पर सूरजमुखी के फूल की तरह दिखाई देने वाला पुष्करमूल कई सारे पोषक गुणों से भरपूर होता है।
- Written By: दीपिका पाल

पुष्करमूल चूर्ण के सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Pushkarmool: आयुर्वेद में कई औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियों का खजाना होता है। इनके सेवन से कई गंभीर बीमारियों को खत्म करना आसान होता है। हिमालयी इलाके में कई ऐसी जड़ी-बूटियां होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए सदियों से इस्तेमाल हो रही हैं। इनका सेवन करने से सेहत को फायदा होता है। ऐसा ही एक औषधीय पौधा है पुष्करमूल, जो एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। यह कई औषधीय गुणों का खजाना होता है वहीं पर आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली पद्धति को आज दोबारा चलन में लाया जाता है।
जानिए कैसा पौधा होता है पुष्करमूल
हिमालय इलाके में पुष्करमूल नाम का दुर्लभ फूल उगता है। यहां पर सूरजमुखी के फूल की तरह दिखाई देने वाला पुष्करमूल कई सारे पोषक गुणों से भरपूर होता है। इस पुष्करमूल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और ब्रोन्कोडायलेटर जैसे गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा त्वचा और बालों के लिए अच्छी होता है, हृदय रोगों से बचाता है और सांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
इन बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद
सभी औषधियों में से एक पुष्करमूल के सेवन से फायदे मिलते है। यहां पर पुष्करमूल सांस लेने में परेशानी को दूर करता है। इसके साथ ही पुष्करमूल सांस की नली को खोलने में मदद करता है और इंफेक्शन होने से बचाता है। ये फेफड़ों को स्वस्थ रखने का काम भी करता है। इसके लिए पुष्करमूल चूर्ण को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर लेना चाहिए। इसके अलावा, ये खांसी, जुकाम और बुखार में भी सहायक है। इसके अलावा कहा जाता है कि, आयुर्वेद में दिल की बीमारियों से निपटने के लिए पुष्करमूल औषधि के फायदे होते है। पुष्करमूल औषधि का सेवन करने से बीपी नियंत्रित होता है और हृदय की मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसके अलावा, यह बेड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने से रोकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंपल आउटफिट में दिखेंगी फैशन डीवा! बस अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें सही बैग, जो बदल देगा आपका लुक
Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
प्रेग्नेंसी में इस एक विटामिन की कमी पड़ सकती है भारी, बच्चे के दिमागी विकास पर पड़ता है असर
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
पुष्करमूल चूर्ण के सेवन करने का तरीका
आप बीमारियों पर राहत पाने के लिए इस पुष्करमूल चूर्ण का सेवन कर सकते है इसके कई तरीके होते है इसमें ही पुष्करमूल चूर्ण के साथ अकरकरा चूर्ण, शृंग भस्म और वंश लोचन चूर्ण को मिलाकर लेने से फायदा होगा। इसके अलावा ही सभी चूर्ण को आधा-आधा चम्मच मिलाकर रात के समय खाने से पहले लें। पेट से जुड़े रोगों के निदान के लिए भी पुष्करमूल लाभकारी है।
इसके अलावा यह आंतों में सूजन, कब्ज, बार-बार पेट खराब होना, गैस बनना और खट्टी डकार आने की समस्या में राहत देता है। इसके लिए पुष्करमूल चूर्ण को गर्म पानी या नींबू के रस और सादे पानी के साथ ले सकते हैं। यह भूख बढ़ाने और पाचन में भी सुधार का कार्य करता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते है ये 5 योगासन, सर्दी-जुकाम से रखते हैं बचाव
अगर शरीर के किसी हिस्से में सूजन और दर्द है, तो भी ये लाभकारी है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द से राहत देते हैं। इसके अलावा मांसपेशियों की सूजन, जोड़ों के दर्द और गाठिया की समस्या होने पर इसे लिया जा सकता है। इसे लेप की तरह लगाया भी जा सकता है और पानी के साथ भी लिया जा सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
Know the benefits of pushkarmool powder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
83 नए ‘आकाशतीर’ एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद शुरू; दुश्मन ड्रोन का काल बनेगा ‘आकाशतीर’, जानें इसकी खूबियां
Apr 29, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में भोंदू बाबा मनोहर भोसले पर शिकंजा, धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज
Apr 29, 2026 | 03:41 PMकाशी विश्वनाथ में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के मुरीद हुए मोदी, जानिए खासियतें
Apr 29, 2026 | 03:40 PMअगर हम न होते तो आप… ट्रंप के सामने किंग चार्ल्स का तीखा पलटवार; व्हाइट हाउस में गूंजे ठहाके
Apr 29, 2026 | 03:33 PMयवतमाल: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नांदेड़ से गिरफ्तार, पुलिस ने बिछाया था जाल
Apr 29, 2026 | 03:25 PMयवतमाल: पत्नी के साथ अफेयर का था संदेह; सोते हुए युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Apr 29, 2026 | 03:19 PMWardha Water Crisis: 14 गांवों की जनता परेशान, असामाजिक तत्वों ने पाइप लाइन में की तोड़फोड़
Apr 29, 2026 | 03:15 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














