- Hindi News »
- Health »
- Learn The Secrets Of Beauty Sleep From Ayurveda
रातभर का आराम, दिनभर का निखार: आयुर्वेद से जानिए ब्यूटी स्लीप के रहस्य
Benefits of Sleeping: अगर आप रातभर की भरपूर नींद लेते है और जब हम रात में सोते हैं, तब हमारा शरीर खुद की मरम्मत करता है। नई त्वचा की कोशिकाएं बनती हैं, कोलेजन तैयार होता है।
- Written By: दीपिका पाल

सोने से चेहरा बनता है ग्लोइंग (सौ. सोशल मीडिया)
Sleeping For Skin Care: आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज छिपा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहत के प्रति ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। रात को चैन की नींद लेना भूल जाते हैं। देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का तनाव और अनियमित दिनचर्या ये सब नींद चुरा लेते हैं। रात में नींद पूरी नहीं होने की वजह से सुबह के समय पर चेहरे पर असर पड़ता है। नतीजा ये होता है कि सुबह चेहरा थका हुआ दिखता है, आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियां और बेजान त्वचा दिखने लगती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि ‘निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति।’ यानी अच्छी नींद शरीर को ताकत, पोषण, ज्ञान और आनंद देती है।
भरपूर नींद लेने से त्वचा को फायदा
अगर आप रातभर की भरपूर नींद लेते है और जब हम रात में सोते हैं, तब हमारा शरीर खुद की मरम्मत करता है। नई त्वचा की कोशिकाएं बनती हैं, कोलेजन तैयार होता है और पुरानी कोशिकाएं हट जाती हैं। इस स्थिति को ब्यूटी स्लिप के रूप में जाना जाता है। इस दौरान जब नींद की प्रक्रिया रूक जाती है तो चेहरे पर इसका बुरा असर दिखता है। चेहरे पर झुर्रियां, सुस्ती और एजिंग जल्दी दिखने लगती है। सबसे पहले, यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाती है, जिससे त्वचा टाइट और झुर्रियों से मुक्त रहती है। नींद से त्वचा में नमी बनी रहती है, जबकि नींद की कमी से चेहरा ड्राई दिखने लगता है। सोते समय ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं और चेहरा सुबह ताजा दिखता है। अच्छी नींद तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) को कम करती है, जिससे त्वचा की लोच बनी रहती है।
जानिए कितनी लेनी चाहिए नींद
यहां पर सेहत और त्वचा को बेहतर बनाने के लिए आपको भरपूर नींद लेना चाहिए। वयस्कों को रोज कम से कम 7-8 घंटे, किशोरों को 8-10 घंटे और बच्चों को 10-12 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। वहीं पर यह नींद की मात्रा नहीं, उसकी गुणवत्ता भी मायने रखती है। कहते है आयुर्वेद के अनुसार, रात 10 बजे से पहले सो जाना चाहिए क्योंकि उस समय कफ काल होता है, जो नींद लाने में मदद करता है। भरपूर नींद पाने के लिए आप सोने से पहले गुनगुना दूध या त्रिफला ले सकते है। इसका सेवन करने से मन को शांति मिलती है और कमरे में हल्की रोशनी, शांत माहौल और संतुलित तापमान भी नींद को बेहतर बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तेज धूप में निकलते ही जलने लगती है स्किन? बाहर निकलने से पहले जरूर अपनाएं ये 4 टिप्स
Health Tips: कोलेस्ट्रॉल और किडनी स्टोन की समस्या से राहत दिला सकता है यह 1 फल, बस ऐसे करें सेवन
क्या सच में खत्म हो रही हैं नदियां? इंटरनेशनल डे ऑफ एक्शन फॉर रिवर्स पर जानें क्यों खतरे में है हमारा भविष्य
International Pi Day: ब्रह्मांड के हर पहिये में छिपा है यह रहस्यमयी नंबर, क्या आप जानते हैं इसका सच?
ये भी पढ़ें-जड़ी-बूटियों का खजाना होता है त्रिफला, आंखों से लेकर स्किन की समस्याओं में होता है कारगर
कुछ घरेलू नुस्खे भी बहुत असरदार हैं, जैसे रात को गर्म दूध में हल्दी या जायफल पाउडर मिलाकर पीना, पैरों पर सरसों का तेल लगाना, और सोने से पहले ध्यान या गहरी सांसें लेना। मोबाइल और कैफीन से दूर रहना भी उतना ही जरूरी है।
आईएएनएस के अनुसार
Learn the secrets of beauty sleep from ayurveda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में 5,000 लोगों के पुनर्वास की तैयारी, मुख्यमंत्री फडणवीस की उच्चस्तरीय बैठक
Mar 14, 2026 | 08:39 AMछत्रपति संभाजीनगर को राहत: 900 मिमी नई पाइपलाइन से मिलेगा 12 MLD अतिरिक्त पानी, नई जलवाहिनी होगी चालू
Mar 14, 2026 | 08:35 AMईरान पर हमले के खिलाफ थे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, ट्रंप बोले- वेंस दार्शनिक रूप से थे थोड़े अलग
Mar 14, 2026 | 08:29 AMIPL 2026: ‘चलो कुछ नया करने की कोशिश करते हैं’, LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने नए खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
Mar 14, 2026 | 08:27 AMकचारगढ़ बनेगा ‘अजंता-एलोरा’ जैसा विश्व धरोहर! राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद सांसद पडोले का बड़ा खुलासा
Mar 14, 2026 | 08:25 AMअवैध गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त: 24 घंटे हिरासत में रखना पड़ा महंगा; वकील को 75 हजार मुआवजा देने का आदेश
Mar 14, 2026 | 08:21 AMठाणे में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए मनपा का हीट एक्शन प्लान, ट्रैफिक चौराहों पर लगेंगे ग्रीन नेट
Mar 14, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














