यवतमाल: पत्नी के साथ अफेयर का था संदेह; सोते हुए युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Yavatmal Crime Case: यवतमाल के बोरीसिंह में अवैध संबंधों के शक में पांडुरंग कांबले ने 22 वर्षीय आशीष की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Alleged Affair Murder Case
मृतक कृष्ण खंडूजी कांबले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yavatmal Murder Case: यवतमाल जिले के वडगांव जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरीसिंह गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाल हत्या की घटना सामने आई, जिससे पूर्व इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकार के अनुसार, मृतक आशीष उर्फ कृष्ण खंडूजी कांबले (22) की उसके ही गांव के निवासी पांडुरंग प्रल्हाद कांबले (40) ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।

यवतमाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक आशीष और आरोपी के पत्नी के बीच पिछले करीब एक वर्ष से कथित अवैध संबंध होने का संदेह था इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गहरी नाराजगी और आक्रोश था।

छत में सो रहे युवक की हत्या

बताया जाता है कि सोमवार तड़के आरोपी ने इस विवाद का खौफनाक अंत करने की योजना बनाई। घटना के समय आशीष अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी पांडुरंग कांबले वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। उसने आशीष के गले, पीठ और हाथ पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वडगांव जंगल पुलिस थाने के API विकास दांडे ने घटनास्थल का पंचनामा किया। यवतमाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच एपीआई विकास दांडे के मार्गदर्शन में जारी है।

सो रहे बड़े भाई पर भी चलाई कुल्हाड़ी

इस दौरान एक चौंका देने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी ने पहले अंधेरे में आशीष समझकर उसके बड़े भाई शरद खंडूजी कांबले (29) पर हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर अचानक हमला किया, जिससे शरद को संभलने का मौका भी नहीं मिला। कुल्हाड़ी के वार से शरद गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत डॉक्टरों की देखरेख में अब स्थिर बताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com