-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Folic Acid Importance Pregnancy Vitamin Mother Baby Health
प्रेग्नेंसी में इस एक विटामिन की कमी पड़ सकती है भारी, बच्चे के दिमागी विकास पर पड़ता है असर
- Written By: प्रीति शर्मा
Folic Acid Benefits: गर्भावस्था के दौरान मां की सेहत का सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। खासकर एक विटामिन की कमी बच्चे के दिमागी विकास को प्रभावित कर सकती है जिससे आगे चलकर कई समस्याएं हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिला डॉक्टर के साथ (सौ. फ्रीपिक)
Folic Acid Benefits Pregnancy: गर्भावस्था का सफर एक महिला के जीवन का सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान खान-पान में जरा सी भी लापरवाही न केवल मां बल्कि होने वाले बच्चे के पूरे भविष्य पर असर डाल सकती है। यही कारण है कि डॉक्टर्स गर्भधारण की योजना बनाने से लेकर डिलीवरी तक महिलाओं को फोलिक एसिड लेने की विशेष सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फोलिक एसिड को प्रेग्नेंसी विटामिन का दर्जा क्यों दिया गया है।
फोलिक एसिड और फोलेट में अंतर
फोलिक एसिड असल में विटामिन-B9 का एक सिंथेटिक रूप है। प्रकृति में यह ‘फोलेट’ के रूप में पाया जाता है। हमारे शरीर के लिए यह इसलिए जरूरी है क्योंकि यह नई कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए के संश्लेषण में मुख्य भूमिका निभाता है। लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में इसकी मौजूदगी अनिवार्य है जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।
शिशु के लिए क्यों है लाइफलाइन
प्रेग्नेंसी के शुरुआती हफ्तों में जब मां को अक्सर अपनी गर्भावस्था का पता भी नहीं होता तब भ्रूण के न्यूरल ट्यूब का विकास हो रहा होता है। यही न्यूरल ट्यूब आगे चलकर बच्चे का मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी बनती है। फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा जन्मजात विकारों जैसे स्पाइना बिफिडा के खतरे को कम करती है। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए तो बच्चे की रीढ़ की हड्डी या सिर की हड्डी का विकास अधूरा रह सकता है जिससे बच्चा ताउम्र के लिए विकलांग हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
यह भी पढ़ें:- मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
मां की सेहत के लिए भी है अनिवार्य
गर्भवती महिलाओं में एनीमिया एक बड़ी समस्या है। फोलिक एसिड न केवल हीमोग्लोबिन बढ़ाता है बल्कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली थकान, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याओं से भी राहत देता है। यह प्री-मैच्योर डिलीवरी के जोखिम को भी काफी हद तक कम कर देता है।
क्या खाएं
- पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां।
- संतरा, अनार, बादाम और अखरोट।
- मूंग, मसूर और चने का सेवन फोलिक एसिड की कमी को पूरा करता है।
इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह पर शतावरी और अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों का संतुलित उपयोग भी गर्भ के विकास में सहायक माना जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भधारण से कम से कम एक महीना पहले और गर्भावस्था की पहली तिमाही में फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेना अनिवार्य है। यह एक छोटी सी गोली आपके आने वाले बच्चे के स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी गारंटी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Folic acid importance pregnancy vitamin mother baby health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














