-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Just Take Care Of These Things In Summer Season Children Will Not Fall Ill
गर्मी के मौसम में बस इन बातों का रखें ख्याल, बच्चे नहीं पड़ेंगे बीमार
- Written By: सीमा कुमारी
गर्मी के दिनों में इंसान से लेकर जानवर तक सभी का हाल बेहाल रहता है। अगर बात बच्चों की करें तो, इस मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए उनकी डाइट में मौसमी सब्जियां, फल आदि शामिल करें।

समर किड्स डाइट (सौ.सोशल मीडिया)
Summer Snacks: उत्तर प्रदेश सहित देश के तमाम राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोगों की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में इस मौसम में चिलचिलाती धूप बड़ों ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लेती है।
ऐसे में बच्चों की सेहत का ध्यान और भी ज्यादा रखना चाहिए, क्योंकि उनका शरीर बड़ों की मुकाबले जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है। साथ ही, बच्चों का शरीर बड़ों को मुकाबले बीमारियों को झेलने के लिए कमजोर होता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं बच्चों की डाइट में गर्मी में क्या-क्या शामिल करना चाहिए और किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
गर्मी में बच्चों की डाइट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए-
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Drumstick Curry Recipe: सरसों के पेस्ट से बनाएं स्वादिष्ट सहजन की करी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
बच्चे को जरूर खिलाएं दही
गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाने के लिए उनकी डाइट में दही जरूर शामिल करें।क्योंकि, दही प्रोबायोटिक है इसमें गुड बैक्टीरिया होता है, जिससे पेट सही रहता है और पाचन दुरुस्त रहता है। इसके लिए मार्केट से पैकेट वाला दही लाने की बजाय घर पर भी इसे बनाना ज्यादा सही रहता है।
मौसमी फल खिलाएं
गर्मी में बच्चों को खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा खिलाएं। ये पानी के साथ ही न्यूट्रिशन से भरपूर फल हैं। इसके अलावा बच्चों को अंगूर खिलाने चाहिए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है और बच्चा हेल्दी रहता है।
बच्चों के हाइड्रेशन का रखें ख्याल
गर्मी में बच्चों को लू से बचाने के लिए हाइड्रेशन का भी खास ध्यान रखें। बच्चें जल्दी सादा पानी नहीं पीना चाहते है। इसलिए उन्हें छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी, आम पन्ना नियमित रूप पर देते रहें। ये सभी नेचुरल ड्रिंक्स जो बच्चों डिहाइड्रेट और लू से बचाने में मदद करती है।
स्किन का ध्यान रखें
इस चिलचिलाती धूप से बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों को भी घमौरियां का सामना करना पड़ता है। इसलिए रोजाना नहलाने के बाद मेडिसिनल टेलकम पाउडर लगाएं। पसीना आने पर सूती कपड़े से साफ करें। घाव होने पर तुरंत सफाई करें और एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं, क्योंकि गर्मी में छोटी सी चोट में भी तेजी से इंफेक्शन फैल जाता है। इसलिए इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
धूप से बचाना भी बेहद जरूरी
बच्चा स्कूल जा रहा है या फिर बाहर खेलने जा रहा है तो ध्यान रखें कि बच्चा ऐसे कपड़े पहने हो जो हल्के फैब्रिक के हवादार हो लेकिन पूरा शरीर ढका रहे। बच्चा बाहर जाए तो उसे कैप जरूर पहनाएं। कोशिश करें कि बच्चे को दिन में 12 से 3 बजे तक घर में ही रखें।
Just take care of these things in summer season children will not fall ill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
Jul 11, 2026 | 09:58 AMहिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
Jul 11, 2026 | 09:51 AMAlpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Jul 11, 2026 | 09:50 AMशिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
Jul 11, 2026 | 09:47 AMAfghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
Jul 11, 2026 | 09:45 AMआतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 09:42 AMशरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
Jul 11, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














