-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Include These Ayurvedic Energy Foods In Your Diet To Remove Weakness After Chhath Fast
छठ व्रत के बाद शरीर हुआ कमजोर? डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक एनर्जी फूड्स, फिर से बनेंगे हेल्दी
- Written By: दीपिका पाल
Chhath Vrat Healthy Foods: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि व्रत खोलने के बाद अगर सही खानपान लिया जाए तो न सिर्फ एनर्जी तुरंत लौट आती है, बल्कि शरीर और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।

छठ व्रत के बाद क्या खाएं एनर्जी फूड्स (सौ. सोशल मीडिया)
Healthy Foods After Chhath: बीते दिन 4 दिनों के छठ पर्व का समापन हो गया है। इस व्रत में भक्तों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा है। इस व्रत के बाद अक्सर शरीर में कमजोरी हो जाती है। इस व्रत के बाद शरीर को डिटॉक्स होने की आवश्यकता होती है। अगर आप लंबे समय तक भूखे और प्यासे रहते है तो आपके शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है।
लंबे समय तक भूखे और प्यासे रहने से शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि व्रत खोलने के बाद अगर सही खानपान लिया जाए तो न सिर्फ एनर्जी तुरंत लौट आती है, बल्कि शरीर और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
व्रत के बाद क्या खाएं?
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि व्रत के बाद सबसे पहले शरीर को हल्का, पौष्टिक और डिटॉक्सिफाइ करने वाला भोजन देना चाहिए। छठ व्रत जहां आत्मसंयम और आस्था का प्रतीक है, वहीं यह शरीर को डिटॉक्स करने का प्राकृतिक तरीका भी है। लेकिन व्रत के बाद खानपान पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
मूंग दाल का उबला पानी: व्रत खोलने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होती है, जो शरीर में ऊर्जा संतुलन को पुनर्स्थापित करती है।
शहद: अगर व्रत के दौरान सर्दी-जुकाम या गले में खराश हो गई हो तो शहद बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
एनर्जी और रिकवरी के लिए सही भोजन
उबली हुई मूंग या मूंग की खिचड़ी: यह हल्का, सुपाच्य और एनर्जी से भरपूर भोजन है। मूंग की खिचड़ी में थोड़ा देसी घी डालने से पाचन शक्ति सुधरती है और शरीर को गर्माहट मिलती है।
मूंग दाल का हलवा: मीठा खाने की इच्छा हो तो यह एक हेल्दी विकल्प है। इसमें प्रोटीन और एनर्जी दोनों मिलती हैं।
बाजरे की खिचड़ी: अगर व्रत के बाद सर्दी-जुकाम हो गया हो तो यह खिचड़ी बहुत फायदेमंद है। बाजरे में आयरन, फाइबर और प्रोटीन होते हैं और इसकी तासीर गर्म होती है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखती है।
ये भी पढ़ें-सिर्फ आराम नहीं चिकित्सा औषधि होती है नींद, जानिए आयुर्वेद में इसका महत्व
सीजनल सब्जियों का सेवन करें
व्रत के बाद भोजन में पालक, मेथी, बथुआ, गाजर जैसी मौसमी सब्जियाँ शामिल करें। ये शरीर को विटामिन और मिनरल्स देती हैं, जिससे कमजोरी दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
हाइड्रेशन पर दें ध्यान
व्रत के बाद शरीर को पुनः हाइड्रेट करना सबसे ज़रूरी है। गुनगुना पानी, नारियल पानी, बेल या नींबू पानी, और सूप जैसे लिक्विड्स का सेवन करें। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है और थकान दूर होती है।
Include these ayurvedic energy foods in your diet to remove weakness after chhath fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














