फिटनेस की बेस्ट एक्सरसाइज होते हैं घरेलू काम, मेंटल और फिजिकल हेल्थ को रखते है बेहतर

benefits of Household chores: घरेलू काम को लोग जहां पर जिम्मेदारी या बोझ का हिस्सा मान लेते है वहीं पर इन घरेलू कामों से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलती है।
बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज होते है घरेलू काम
घरेलू काम (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Health Fitness Tips in Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए हर व्यक्ति को सक्रिय रहना जरूरी होता है। इसके लिए स्वच्छ खानपान और बेहतर एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी होता है। सेहत हो या फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए हम जिम का सहारा लेते है लेकिन कम लोग जानते होंगे घर के काम करने से शरीर को फायदे मिलते है। घरेलू काम को लोग जहां पर जिम्मेदारी या बोझ का हिस्सा मान लेते है वहीं पर इन घरेलू कामों से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। आपको हम कुछ घऱेलू कामों के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हें करने से शरीर को बस फायदे मिलते है नुकसान नहीं।

जानिए कैसे सेहत से जुड़ते है घरेलू काम

यहां दैनिक जीवन में हमारे कई ऐसे काम है जिन्हें करने से सेहत को फायदा मिलता है। इस फिटनेस के लहजे में बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज माना जाता है। आइए जान लेते है...

1- बर्तन धोना

आमतौर पर बर्तन धोना हर किसी को पसंद नहीं आता है लेकिन यह हमारे हाथ, कलाई और कंधों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज का काम करता है। यह लो-इम्पैक्ट एक्टिविटी है, जिससे शरीर की गतिविधि बनी रहती है और धीरे-धीरे कैलोरी भी बर्न होती हैं।

2- झाड़ू पोछा लगाना

वैसे तो पोछा लगाने के लिए कई सारे उपकरण आ गए है लेकिन झुककर पोछा लगाना सेहत के लिए सही होता है। झाड़ू-पोछा लगाना एक सम्पूर्ण शरीर की कसरत का काम करता है। इसे करने के दौरान शरीर को झुकाना, घूमाना और खिंचाव देना पड़ता है, जिससे विशेष रूप से लोअर बॉडी की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और यह एक तरह से कार्डियो वर्कआउट बन जाता है।

3-हाथ से कपड़े धोना

कपड़े धोना हर किसी को मेहनत बढ़ाने वाला काम लगता है। वाशिंग मशीन या अन्य उपकरण का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए लोग करते है। इसके विपरीत हाथ से कपड़े धोना आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज की तरह हो गई है।इससे हाथ, कंधे और पीठ की मांसपेशियों में ताकत आती है और यह कोर मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं, कपड़े सुखाना और तह करना एकाग्रता, संतुलन और शरीर के मूवमेंट्स के लिए लाभकारी होता है। यह छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण फिजिकल मूवमेंट को बेहतर करता है और मानसिक सतर्कता भी बढ़ाता है।

4- घर की साफ-सफाई करना

अगर आप घर की सफाई, जैसे फर्नीचर, पंखे, खिड़की या अलमारी की धूल सफाई करते है तो इसका फायदा आपके शरीर को मिलता है। दरअसल साफ-सफाई करने से शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को सक्रिय करती है। यह न केवल एक अच्छा फिजिकल वर्कआउट है, बल्कि इससे मानसिक संतुष्टि और ऊर्जा का भी अनुभव होता है।

5- सीढ़ियां चढ़ना

आजकल लोग सीढ़ी का इस्तेमाल करना भूल गए है इसके जगह पर लिफ्ट का सहारा लेते नजर आ जाते है। जबकि कम लोग जानते होंगे सीढ़ियां चढ़ना एक सरल और प्रभावी कार्डियो एक्सरसाइज है। जब हम लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं, तो यह न केवल हृदय गति को संतुलित करता है, बल्कि अतिरिक्त वसा को भी घटाने में मदद करता है।

6-बागवानी करना

सेहत को मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के लिए बागवानी बेहतर काम होता है। बागवानी में , पौधों को पानी देना, मिट्टी को खोदना, पौधे लगाना आदि क्रियाएं शरीर की सभी मांसपेशियों को एक्टिव बनाती है। इसके अलावा एक नेचुरल फुल-बॉडी एक्सरसाइज के समान है। साथ ही यह मानसिक तनाव को कम कर, मन को भी शांति देती है।

इन सभी कामों को नहीं समझें बोझ, बल्कि सेहत का वरदान समझें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com