- Hindi News »
- Health »
- Himalayan Berry Sea Buckthorn Benefit For Immunity Hindi
माइनस 40 डिग्री में उगने वाला ये फल है इम्यूनिटी का बाप, बुढ़ापे को रखता है कोसों दूर!
- Written By: प्रीति शर्मा
Himalayan Berry: दुनिया में कुछ ऐसे फल भी हैं जो बेहद कठोर मौसम में भी उगते हैं और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते। यह फल सिर्फ ठंडे और बर्फीले इलाके में पाया जाता है।

सी बकथॉर्न (सौ. फ्रीपिक)
Sea Buckthorn Benefits: हिमालय की बर्फीली चोटियों विशेषकर लद्दाख के ऊबड़-खाबड़ इलाकों में एक ऐसा फल पाया जाता है जिसे दुनिया वंडर बेरी या लद्दाख गोल्ड के नाम से जानती है। इस फल का नाम है सीबकथोर्न (Sea Buckthorn)। जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया है। इस फल के औषधीय गुणों के कारण इसे युवाओं की सेहत के लिए क्रांतिकारी बताया है। यह फल न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि इसके व्यावसायिक उपयोग से युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुल सकते हैं।
माइनस 40 डिग्री में उगता है यह सुपरफूड
सी बकथॉर्न की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कठोर से कठोर वातावरण में भी फल देता है। लद्दाख जैसी जगह जहां ऑक्सीजन कम होती है और तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता है वहां भी यह झाड़ीदार पौधा लहलहाता है। इसकी जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं और पर्यावरण संरक्षण में मदद करती हैं।
न्यूट्रिशन का खजाना है यह ऑरेंज फ्रूट
वैज्ञानिकों का मानना है कि सीबकथोर्न में विटामिन C, विटामिन E, और ओमेगा 3, 6, 7 और 9 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह दुनिया के उन गिने-चुने फलों में से एक है जिसमें ओमेगा-7 पाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
Monsoon Haircare Tips: बारिश में भीगने के बाद सिर में होती है खुजली? अपनाएं ये 5 आसान उपाय

यह भी पढ़ें:- पीठ दर्द और जकड़न को जड़ से खत्म कर देंगे ये 4 आसान तरीके, बिना दवा के तुरंत मिलेगा आराम
सी बकथॉर्न खाने के फायदे
इम्युनिटी बूस्टर: इसमें संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन-C होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को फौलादी बनाता है।
दिल की सेहत: इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
डायबिटीज में राहत: यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में सहायक है।
त्वचा और बाल: इसका तेल स्किन इन्फेक्शन और झुर्रियों को दूर करने के लिए कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में सोने जैसा कीमती माना जाता है।
कैंसर से बचाव: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने की क्षमता रखते हैं।
सेना के लिए भी है उपयोगी
भारतीय सेना के जवान जो सियाचिन जैसे दुर्गम इलाकों में तैनात रहते हैं उनकी सेहत और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए डीआरडीओ (DRDO) ने सीबकथोर्न से बने जूस और सप्लीमेंट्स विकसित किए हैं। पीएम मोदी का मानना है कि यदि देश का नौजवान इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाए तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक सशक्त बनेगा।
Himalayan berry sea buckthorn benefit for immunity hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चुनाव में सफेद साड़ी और हवाई चप्पल, अब टोपी और चश्मे में दिखीं सयोनी घोष; एक महीने में ही बदला तेवर- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:10 PMडिजिटल आधुनिकीकरण की दिशा में कोंकण रेलवे का बड़ा कदम, वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक के साथ किया रणनीतिक समझौता
Jun 11, 2026 | 09:07 PM80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PMMP News: टीकमगढ़ में मची चीख-पुकार, सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
Jun 11, 2026 | 09:04 PMचेन स्नेचर के पीछे बाइक लेकर दौड़ा पुलिसकर्मी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर आरोपी को दबोचा
Jun 11, 2026 | 08:57 PMशरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? हाईकमान के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jun 11, 2026 | 08:55 PMPOK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














