महिलाओं को ये 6 बातें अपने डेली मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए, हमेशा रहेंगी फिट एंड फाइन

Women Fitness And Wellness Morning Routine:सुबह की कुछ अच्छी आदतें महिलाओं को फिट और स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इन 6 आसान मॉर्निंग रूटीन को अपनाकर दिनभर ऊर्जा और ताजगी महसूस की जा सकती है।
Women Morning Routine Tips
वुमन हेल्थ टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Women Morning Routine Tips: समूचे विश्व में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्ष और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस खास मौके पर महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई जाती है।

अगर बात महिला स्वास्थ्य की करें तो, अक्सर महिलाएं अपने परिवार और बाहर के कामकाज में इतनी ज्यादा बिजी हो जाती है कि अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। जिसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप अपनी जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाना चाहती हैं, तो यहां बताए गए कुछ आदतें को अपनाकर हर दिन बेहतर और ऊर्जावान महसूस कर सकती है।

महिलाओं को जरूर अपनाने चाहिए ये 6 हेल्दी मॉर्निंग रूटीन

  • गुनगुना पानी और नींबू

महिलाएं दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करें। खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर साफ रहता है। इसमें नींबू या शहद मिलाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और दिनभर तरोताजा महसूस होता है।

  • मेथी दाना पानी या भीगे मेथी दाने

महिलाएं दिन की शुरुआत गुनगुना पानी के अलावा मेथी दाना पानी से भी कर सकती है। रात में मेथी दाने भिगोकर सुबह उनका पानी पीना या दाने चबाना फायदेमंद होता है। इससे पाचन अच्छा रहता है, हार्मोन संतुलित रहते हैं और वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

  • स्ट्रेचिंग या योग

महिलाएं अपनी दिन की शुरुआत 10–15 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग या योग से भी कर सकती है। ऐसा करने से शरीर की जकड़न दूर होती है। इससे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है और तनाव भी कम होता है।

  • प्रोटीन युक्त नाश्ता

महिलाएं नाश्ते में प्रोटीन वाली चीजें जरूर शामिल करें, जैसे दाल, अंडा, दूध, फल या नट्स। इससे शरीर को दिनभर ऊर्जा मिलती है और जल्दी थकान नहीं होती।

  • ऑयल पुलिंग

खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल या तिल का तेल मुंह में 5–10 मिनट तक घुमाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। इससे मुंह के बैक्टीरिया भी कम होते हैं।

  • डिजिटल डिटॉक्स और माइंडफुलनेस

सुबह उठते ही फोन देखने की आदत से बचें। इसके बजाय कुछ मिनट शांत बैठें, डायरी लिखें या अच्छे विचार सोचें। इससे मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com