-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Home Remedies To Get Instant Relief From Back And Body Pain Hindi
पीठ दर्द और जकड़न को जड़ से खत्म कर देंगे ये 4 आसान तरीके, बिना दवा के तुरंत मिलेगा आराम
- Written By: प्रीति शर्मा
Back Pain Home Remedies: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोश्चर और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण पीठ दर्द और जकड़न की समस्या बहुत आम हो गई है।

पीठ में दर्द से परेशान व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक)
Natural Pain Relief Tips: लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहना या काम करने से आजकल पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव या सामान्य शरीर दर्द की शिकायत काफी बढ़ती जा रही है। लंबे समय तक बैठना, गलत पोस्चर, तनाव और मौसम के बदलाव जैसे कारणों से यह समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
कुछ सरल, प्राकृतिक और घरेलू उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के दर्द में काफी राहत दे सकते हैं। ये उपाय आसानी से घर पर तैयार किए जा सकते हैं। ये सभी उपाय पूरी तरह प्राकृतिक हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाए जा सकते हैं।
नारियल तेल और लौंग का मिश्रण
नारियल तेल को हल्का गर्म करें और इसमें 4 से 5 लौंग डालकर अच्छे से मिलाएं। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए लेकिन गुनगुना रहे तो इसे दर्द वाली जगह पर अच्छी तरह मालिश करें। लौंग में मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है जबकि नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है। यह उपाय पीठ दर्द और मांसपेशियों की जकड़न में बहुत फायदेमंद है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
सरसों के तेल में कपूर
एक छोटी कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें थोड़ा सा कपूर डालकर धीमी आंच पर गर्म करें, जब तक कपूर अच्छे से घुल न जाए। इस गर्म तेल से प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से मालिश करें। सरसों का तेल गर्माहट देता है और रक्त संचार बढ़ाता है जबकि कपूर दर्द को कम करने में सहायक होता है। यह खासतौर पर सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए बहुत कारगर है।
यह भी पढ़े:- सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर! माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीके

सरसों या नारियल तेल में लहसुन
सरसों का तेल या नारियल तेल में लहसुन की कुछ कलियों को डालकर अच्छे से गर्म कर लें। आप इसमें लहसुन को पीसकर मिला सकते हैं और फिर इसे छान लें। इस तेल से रोजाना दर्द वाली जगह पर मालिश करने से आराम मिलेगा। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को तेजी से कम करते हैं।
हल्दी वाला दूध
एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ी काली मिर्च और शहद भी डाल सकते हैं। इसे रात को सोने से पहले पिएं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो शरीर की सूजन कम करता है और तेजी से रिकवरी में मदद करता है। यह उपाय दर्द के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
हल्के फुल्के दर्द के लिए ये घरेलू नुस्खे बहुत असरदार साबित हो सकते हैं। हालांकि अगर दर्द लगातार बना रहे या बहुत तेज हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
Home remedies to get instant relief from back and body pain hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














