क्या खाने से कैंसर होगा कंट्रोल? कैंसर होने का खतरा कैसे होगा कम? जानिए क्या बोलता है आयर्वेुद
Ayurvedic Tip For Cancer: आयुर्वेद के अनुसार सही आहार और जीवनशैली से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। जानिए कौन से खाने से शरीर स्वस्थ रहेगा और कैंसर से बचाव होगा।
- Written By: सीमा कुमारी
anti cancer food
Healthy Diet For Cancer: कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आज हर उम्र के लोग आ रहे हैं। कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। कैंसर का नाम सुनते ही रूह कांप जाती है, क्योंकि यह बीमारी जितनी खतरनाक है इसका इलाज उससे भी ज्यादा महंगा है।
लेकिन,आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद कर सकती हैं। कैंसर जैसी बीमारी का एक मुख्य कारण आपकी कमजोर अग्नि और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों का जमाव है। इसके लिए शरीर को डिटॉक्स करना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेद में ऐसी कौन सी चीजें हैं जो कैंसर को कंट्रोल कर सकती हैं।
आयर्वेुद में कौन सी चीजें कैंसर को कंट्रोल कर सकती हैं
-
अश्वगंधा का सेवन
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अश्वगंधा का सेवन करने से कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है। अश्वगंधा एक रसायन है जिसके सेवन से कई लाभ होते हैं। अश्वगंधा के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और अगर आपका कीमोथेरेपी सेशन चल रहा है तो उसकी थकान से भी जल्दी रिकवरी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
Hair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
Sleep and Gym: कैसे अधूरी नींद बिगाड़ सकती है आपकी पूरी मेहनत, धीमी हो जाती है मसल रिकवरी, बरतें सावधानी
अगर आप नियमित अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो आपका तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।
-
गिलोय का करें सेवन
एक्सपर्ट्स बताते है कि, कैंसर को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा के सेवन के अलावा गिलोय का सेवन भी बड़ा कारगर होता है। आयुर्वेद में गिलोय को अमृत कहा जाता है। इसमें मौजूद तत्व आपकी कोशिकाओं का पोषण करते हैं।
इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर की शुद्धि होती है। कीमोथेरेपी में होने वाले रेडिएशन से जल्दी रिकवरी में गिलोय मदद करता है।
-
हल्दी का सेवन
आयुर्वेद में हल्दी को भीं बहुत फायदेमंद बताया गया है। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन नामक तत्व आपके शरीर में मौजूद किसी भी सूजन को कम किया जा सकता है। यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी फ्री रेडिकल्स से आपकी कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसके सेवन से कैंसर के दोबारा होने की संभावना कम हो जाती है।
-
तुलसी का सेवन
कैंसर को कंट्रोल करने के लिए तुलसी का सेवन भी किया जा सकता है। तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपका फेफड़े साफ होते हैं और मानसिक रूप से आप मजबूत बनते हैं।
यह भी पढ़ें:-Valentine’s Week में Rose Day मोहब्बत का पैग़ाम है, पर हेल्थ के लिए गुलाब की ख़ासियत कर देगी हैरान
इन बातों का भी रखें ध्यान
आयुर्वेदिक औषधि की मदद से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है और शरीर की थकान कम होती है। इससे न सिर्फ शारीरिक तनाव कम होता है बल्कि मानसिक तनाव कम करने में भी यह मदद करता है।
हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि कैंसर एक भयंकर बीमारी है इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद का कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है लेकिन यह कैंसर का एकमात्र उपचार नहीं है।
