- Hindi News »
- Health »
- Include These 5 Foods In Your Diet The Risk Of Cancer Will Be Reduced
इन 5 फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, कैंसर का रिस्क होगा कम
अगर आप कैंसर का खतरा कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से-
- Written By: सीमा कुमारी

हेल्थ टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर कोई कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहा है तो कैंसर भी एक आम समस्या बन गई है। कैंसर एक तरह से जानलेवा बीमारी है। आपको जानकारी के लिए बता दें, बीते कुछ सालों से भारत में कैंसर से जुड़ी मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर 1 लाख लोगों पर कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या 2022 में जहां 64.7 थी, वहीं 2050 तक यह आंकड़ा लगभग 109.6 तक पहुंचने की आशंका है।
वहीं, आपको बता दें, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के एक स्टडी के मुताबिक, देश में हर पांच में से तीन कैंसर मरीजों की मौत हो जाती है। अगर बात आंकड़ों की करे तो, भारत दुनिया में कैंसर मरीजों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है।
एक कहावत है, ‘इलाज से बचाव बेहतर विकल्प है’। ऐसे में अगर आप भी इस गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको हेल्दी डाइट तो लेनी ही चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे फलों काे भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जो कैंसर से लड़ने में सक्षम होते हों।
सम्बंधित ख़बरें
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
Sleep and Gym: कैसे अधूरी नींद बिगाड़ सकती है आपकी पूरी मेहनत, धीमी हो जाती है मसल रिकवरी, बरतें सावधानी
किस विटामिन की कमी से हड्डियां हो जाती हैं कमज़ोर? इन चीजों को डाइट में शामिल कर बनाएं हड्डियां मजबूत
आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
रोजाना इन 5 फूड्स को खाकर कम कर सकते हैं कैंसर का रिस्क :
संतरा का करें सेवन
कैंसर का रिस्क को कम करने के लिए संतरे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। संतरे में विटामिन C भरपूर मात्रा हाेती है। आपके शरीर में विटामिन सी की कमी को संतरा पूरा कर सकता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इससे कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। अगर आप कैंसर के जोखिम से बचना चाहते है तो अपनी डाइट में संतरे को जरूर शामिल करें।
ब्रोकोली का करे सेवन
कैंसर का रिस्क को कम करने में ब्रोकोली भी बड़ा फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकोली में सल्फोराफेन नामक यौगिक होता है, जो कैंसर-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। आपको बता दें, यह यौगिक ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करता है। इसके अलावा, ब्रोकोली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों के अधिक सेवन से कोलन और रेक्टल कैंसर का खतरा भी घटता है।
अंगूर का करें सेवन
अंगूर का सेवन भी कैंसर का रिस्क को कम करने में मदद कर सकता है। अंगूर, खासकर लाल और काले अंगूर में रेस्वेराट्रोल नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। यह सूजन को कम करने और कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकने में मदद करता है।अगर आप रोजाना अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं ताे ये हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
कीवी का करे सेवन
कैंसर का रिस्क को कम करने में कीवी का सेवन भी बड़ा कारगर साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कीवी में विटामिन C, K और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सेब का करें सेवन
सेब में पॉलीफेनॉल्स नामक यौगिक पाए जाते हैं, जो सूजन, हार्ट डिजीज और इंफेक्शन से बचाव में मदद करते है। एक खास पॉलीफेनॉल फ्लोरेंटिन ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकता है, बिना स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए।
Include these 5 foods in your diet the risk of cancer will be reduced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी! बंपर उछाल के बाद कीमतों में गिरावट, जानें क्यों बदला रुख?
May 14, 2026 | 11:21 AMदेपालपुर में दर्दनाक घटना: दो सगी बहनों की मौत से हड़कंप, उल्टी के बाद बिगड़ी हालत, जांच में जुटा विभाग
May 14, 2026 | 11:19 AMWater Crisis: छत्रपति संभाजीनगर शहर 900 मिमी जलवाहिनी पूर्ण क्षमता से शुरू करने के महापौर के निर्देश
May 14, 2026 | 11:14 AMसांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान, 27 गांवों की पानी समस्या खत्म करने के लिए 100 करोड़ मंजूर
May 14, 2026 | 11:14 AMअकोला में सनसनीखेज दोहरी आत्महत्या: एक ही रस्सी से दो लोगों ने दी जान, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
May 14, 2026 | 11:11 AMनासिक महापौर और त्र्यंबकेश्वर नगराध्यक्ष को नहीं मिला न्योता! सिंहस्थ कुंभ के लोगो अनावरण में प्रोटोकॉल विवाद
May 14, 2026 | 11:08 AMWhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
May 14, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














