- Hindi News »
- Health »
- Follow These Rules Of Walking For Better Fitness
क्या आप जानते हैं Walking का सही रूल, बेहतर फिटनेस के लिए इन नियमों को अपनाएं
Benefits of walking :सुबह और शाम के समय की वॉकिंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है जिसे अगर आप नियमित रूप से करें तो शरीर पर कुछ फर्क पड़ता है।
- Written By: दीपिका पाल

क्या आप जानते हैं Walking का सही रूल (सौ. सोशल मीडिया)
Walking Rules: अच्छी सेहत के लिए खानपान के साथ व्यायाम या प्राणायाम करना भी जरूरी होता है। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अनियमित जीवनशैली अपना रहे है तो अनुचित खानपान ले रहे है। व्यायाम नहीं करने से मोटापा या दिल की बीमारियां परेशान करने लगती है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए शारीरिक मेहनत करना जरूरी होता है। वॉकिंग भी इन सभी एक्सरसाइज में से एक है जहां पर शरीर को फिट रखने का काम करती है।
सुबह और शाम के समय की वॉकिंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है जिसे अगर आप नियमित रूप से करें तो शरीर पर कुछ फर्क पड़ता है। वॉक करना तो हर किसी को पसंद होगा लेकिन कई लोग इसके सही नियम नहीं जानते है जो बेहद जरूरी होते है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे 1,000 कंपनियों के लाइसेंस
महाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
वॉक करने से पहले जान लें ये खास बातें
अगर आप वॉकिंग की शुरुआत कर रहे है तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए जो आपको बेहतर परिणाम देते है…
1- वॉक करने के लिए आपके समय का फिक्स होना जरूरी होता है। आप किस समय सुबह या शाम वॉक कर सकते है इसका समय पहले फिक्स कर लें। वैसे तो दोनों समय वॉक करने के अपने फायदे होते है। यहां पर सुबह की वॉक करने से शरीर शांत और एनर्जी से भरपूर होता है। वहीं पर शाम के समय टहलने से थकान कम होती है और नींद अच्छी आती है।
2- वॉक करने के दौरान आपको अपने पॉस्चर का भी अच्छी तरह ध्यान रखना जरूरी है। वॉकिंग का इतना समय देने के साथ आपको पॉस्चर क्या औऱ कैसा है इसके बारे में सोचना चाहिए। कुछ लोगों के कंधे झुके होते हैं तो कुछ लोगों के हाथ और पैरों का पोस्चर बहुत ही ढीला होता है। बता दें ऐसे वॉक करने से सेहत को कोई भी फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए वाकिंग के समय अपने पोस्चर पर भी ध्यान देना चाहिए।
3- कुछ लोग वॉक करने के दौरान भी मोबाइल का इस्तेमाल करते है और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करते रहते है। वॉक करने के दौरान आपको शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है ना कि मोबाइल पर इसलिए जितने देर वॉक कर रहे है आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करें और इसे जेब में रख लें।
4- वॉक करने के दौरान आपको स्पीड का भी ध्यान रखना जरूरी है। यहां पर नियम के अनुसार, कई बारे लोग बेहद तेजी से चलते हैं तो कई बारे लोग स्लो चलने लगते हैं। इसके लिए आप मीडियम गति से अपनी वॉक करें यह शरीर के लिए फायदेमंद होती है।
5- घर के बाहर वॉक करने के लिए जा रहे है तो आप जूते का ध्यान रखें। अच्छी क्वालिटी के जूतों के साथ ही वॉकिंग करें। स्लीपर या खराब क्वालिटी के जूते आपकी वॉकिंग पर बुरा असर डाल सकते है।
ये भी पढ़ें– सर्दी-खांसी को दूर करेंगे ये 7 असरदार उपाय
6- वॉक के दौरान आपको हाईड्रेट रहने के लिए पानी पीते रहना चाहिए। वॉक के दौरान अगर आपको प्यास लगती है तो पानी पिएं और उसके बाद ही वॉक करें। वॉक के दौरान पसीना निकलता है इसके लिए पानी का एक-एक घूंट लेते रहे।
Follow these rules of walking for better fitness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nerul Wetland Expansion: नेरुल DPS झील वेटलैंड विस्तार अंतिम चरण में, फ्लेमिंगो संरक्षण को मिलेगा बड़ा सहारा
May 06, 2026 | 01:54 PMMotorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक
May 06, 2026 | 01:49 PMKharghar Dumper Accident: खारघर में तेज रफ्तार डंपर ने वकील को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम
May 06, 2026 | 01:43 PMअंतरराष्ट्रीय पटल पर छाया Vikramotsav 2026, मिला कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड अवॉर्ड
May 06, 2026 | 01:42 PM100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PMGadchiroli Bridge Project: मानसून से पहले अधूरे पुल-सड़क कार्य पर सख्ती, जिलाधिकारी का ‘शो कॉज’ नोटिस
May 06, 2026 | 01:35 PMIran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
May 06, 2026 | 01:33 PMवीडियो गैलरी

चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM














