सर्दी-खांसी को दूर करेंगे ये 7 असरदार उपाय
सर्दी -जुकाम की समस्या में इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते है तो, इन 7 प्रकार के उपाय कारगर हो सकते है। यह बदलते मौसम में आपकी सर्दी-जुकाम की समस्या को बढ़ने नहीं देता है।
सर्दी-जुकाम
All Source:Freepik
सर्दी -जुकाम की समस्या में इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते है तो, इन 7 प्रकार के उपाय कारगर हो सकते है।
हर्बल टी
सर्दी-खांसी में रोजाना गर्म पानी, अदरक वाली चाय पीएं। गले की खराश और जकड़न कम होती है।
भरपूर नींद
रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद पूरी होना जरूरी है। इससे संक्रमण नहीं होता है।
हेल्दी डाइट
फल, सब्जियां, और विटामिन सी से भरपूर चीजें जैसे नींबू, ऑरेंज, आमला और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
भाप
अगर गले या नाक में जकड़न है तो रोजाना 5-10 मिनट भाप लेना फायदेमंद होता है।
हाथ धोते रहें
बार-बार हाथ धोना और सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। वायरस धुल जाते है।
डीप ब्रीदिंग
तनाव को कम करने के लिए ध्यान, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग जैसी तकनीक अपनाएं। सर्दी-जुकाम की समस्या पर आराम देता है।
हल्की एक्सरसाइज
हल्का व्यायाम, योग या स्ट्रेचिंग करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

