-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Automatically Searchable Due To English Transliteration In Slug
आदिवासी विकास प्रकल्प अधिकारी के रवैये से लाभार्थी वंचित, गंभीर अनियमितताओं व मनमानी का आरोप
- Written By: आंचल लोखंडे
Pusad Corruption Allegations: पुसद आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय में पावर टिलर अनुदान योजना में अनियमितताओं और पैसों की मांग का आरोप किया है। लाभार्थियों ने जांच की मांग की है।

आदिवासी विकास प्रकल्प अधिकारी के रवैये से लाभार्थी वंचित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pusad Tribal Development Project: पुसद तहसील के एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय में गंभीर अनियमितताओं और मनमानी के आरोप लाभार्थियों द्वारा लगाए गए हैं। शासन की योजना के तहत आदिवासी किसानों को 5 एचपी पावर टिलर 85 प्रतिशत अनुदान पर प्रदान किए जाने का प्रावधान है। पात्र लाभार्थियों का चयन होने के बाद भी आज तक उन्हें योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। लाभार्थियों का आरोप है कि कार्यालय के कुछ कर्मचारी और उनके एजेंट योजना का लाभ देने के बदले सीधे पैसों की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर लाभार्थियों ने गंभीर शिकायत दर्ज की है।
शासन द्वारा जारी अधिकृत चयन पत्र में लक्ष्मीबाई देविदास डाखोरे, गजानन फकीरराव कुरकुटे, पंकज वंजारे सहित कई किसानों को पात्र घोषित किया गया था। वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी लिखित आदेश में इन्हें 5 एचपी पावर टिलर का लाभ दिए जाने की पुष्टि की गई है, लेकिन पुसद के एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय ने लाभ देने से इंकार कर दिया है।
विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न
लाभार्थियों का आरोप है कि अधिकृत पत्र मिलने के बाद भी कर्मचारी “लाभ चाहिए तो पैसे दो” जैसी खुली मांग कर रहे हैं। कुछ दलाल भी कार्यालय में सक्रिय बताए जा रहे हैं, जो लाभार्थियों से दलाली लेकर बोगस लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलवा रहे हैं। इससे कार्यालय की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
प्रकल्प अधिकारी ने जानकारी देने से किया किनारा
लाभार्थियों का कहना है कि अधिकृत पत्र मिलने के बावजूद लाभ रोकना शासन नियमों का सरासर उल्लंघन है। 24 जून 2025 को जारी पत्र के माध्यम से जिन लाभार्थियों को योजना मंजूर होने की आधिकारिक जानकारी दी गई थी, उन्हें लाभ न देना नियमभंग और अधिकारों का दुरुपयोग माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: मुंबई में होर्डिंग के लिए BMC ने जारी की नई गाइडलाइन, फुटपाथ और छतों पर नहीं लगा पाएंगे विज्ञापन
आदिवासी विकास विभाग
लाभार्थियों ने इस पूरे प्रकरण की तात्कालिक जांच की मांग प्रकल्प संचालक, जिलाधिकारी और आदिवासी विकास विभाग से की है। अब वरिष्ठ अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं, इस पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। इस संबंध में जब प्रकल्प अधिकारी अमोल मेटकर से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में अमरावती में एक मीटिंग में हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
Automatically searchable due to english transliteration in slug
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














