-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Follow These 7 Essential Steps To Boost Your Immunity
‘सर्दी का वार’! दिवाली के बाद अचानक बदलेगा मौसम, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए करें ये 7 जरूरी उपाय
- Written By: दीपिका पाल
Immunity Booster Foods: इस मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ता है। आज हम आपको दिवाली के बाद मौसम बदलने के साथ आई कमजोर इम्यूनिटी को दूर करने के लिए खास टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे।

कमजोर इम्यूनिटी वाले इन जरूरी उपायों को जानें (सौ. डिजाइन फोटो)
Diwali Health Tips: दिवाली का उत्सव चल रहा है हर तरफ दीयों की रोशनी और स्वादिष्ट पकवानों की महक फैल रही है। त्योहारों में खुशियों के साथ हर कोई मिठाईयों को खाना नहीं भूलते है। ज्यादा खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दिवाली के बाद मौसम तेजी से बदलता है यहां पर त्योहार के बाद हल्की ठंड की शुरुआत होती है। ठंड के बढ़ने के साथ सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी है।
इस मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ता है। आज हम आपको दिवाली के बाद मौसम बदलने के साथ आई कमजोर इम्यूनिटी को दूर करने के लिए खास टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो जरूरी है।
कमजोर इम्यूनिटी वाले इन जरूरी उपायों को जानें
अगर आप बदलते मौसम के साथ बीमार हो जाते है तो आपको कमजोर इम्यूनिटी होने पर जरूरी उपायों के जरिए अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
1- आप इन आयुर्वेदिक उपायों में से एक किसी का सेवन कर सकते है। इसमें ही अश्वगंधा, तनाव कम करने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है. इसके अलावा तुलसी, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की ताकत देती है. आंवला, विटामिन C का भरपूर स्रोत है, जो शरीर को एनर्जी देता है और पाचन दुरुस्त रखता है। इन चीजों का सेवन नियमित कर सकते है।
2- दिवाली के मौके पर जमकर खा और पी लेते है इसके लिए डिटॉक्स करना जरूरी होता है। डिटॉक्स करने के लिए ताजे फलों का रस पिएं जैसे अनार, संतरा या गाजर का जूस. हरी सब्जियों का सेवन करें जैसे पालक, मेथी और बथुआ, हल्दी, अदरक और लहसुन को रोजाना खाएं। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ शरीर को हल्का, स्किन को साफ बनाता है।
3-अगर पाचन कमजोर हो जाए, तो शरीर पोषक तत्वों को सही से नहीं ले पाता और इम्यूनिटी घटने लगती है. ऐसे में पाचन को तेज करने के लिए गर्म पानी या हर्बल चाय पीएं. खाने में हींग, जीरा, अदरक जैसे मसाले खा सकते है।
4-खानपान के अलावा व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन औऱ योग का सहारा लेना चाहिए। ऐसे में रोजाना 10-15 मिनट मेडिटेशन और योग करना बहुत जरूरी है। मेडिटेशन से तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है, मानसिक शांति मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
5- लगातार एक जगह पर बैठकर काम करना सेहत के लिए सही नहीं होता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक करें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या योग करें, घर के कामों में एक्टिव रहें, एक्टिव रहने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, इन्फ्लेमेशन कम होती है।
6- आप स्वस्थ रहने के लिए घरेलू नुस्खों का तरीका अपना सकते है।सुबह खाली पेट हल्दी पानी या आंवला जूस पीना एक तरह से इम्यूनिटी शॉट्स की तरह काम करता है. इससे शरीर का डाइजेशन ठीक रहता है और पोषक तत्व आसानी से अवशोषित होते हैं।अदरक , नींबू, काली मिर्च और शहद का काढ़ा बना सकते हैं. इन्हें रोजाना पीने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
ये भी पढ़ें- 50 की उम्र के बाद हड्डियां हो जाती है कमजोर और चुरमुरी, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं मजबूती
7- आप एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते है। ये फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इनके अच्छे स्रोत बेरीज, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, अलसी, फल और सब्जियां, जैसे गाजर, चुकंदर, ब्रोकली हैं. इन्हें अपनी रोज की डाइट में शामिल करें।
Follow these 7 essential steps to boost your immunity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Jul 08, 2026 | 09:55 PMरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
Jul 08, 2026 | 09:49 PMशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMभारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
Jul 08, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM













