-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Dr Bashir Badr Suffered From Dementia Know Here Symptoms Of Dementia
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Symptoms Of Dementia Disease: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह डिमेंशिया बीमारी से पीड़ित थे। इस लेख में हम आपको डिमेंशिया बीमारी के लक्षण और इलाज के बारे में बताएंगे।

डिमेंशिया बीमारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bashir Badr Dementia Disease: देश के मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का आज निधन हो गया। वह 91 साल के थे। अपनी खूबसूरत शायरी से लोगों का दिल जितने वाले बशीर बद्र लगभग 14 वर्षों से डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी के कारण वह अपने बेहद करीबी लोगों तक को पहचान नहीं पा रहे थे। इतना ही नहीं इस बीमारी के कारण वह अपने द्वारा लिखी गई शायरी तक भूल गए थे। इस बीमारी के कारण ही वह काफी समय से अकेले जीवन व्यतीत कर रहे थे।
क्या आप जानते है डिमेंशिया कितनी खतरनाक बीमारी है? आइए आगे के लेख में हम आपको बताते है कि यह बीमारी कितनी खतरनाक है। साथ ही इस बीमारी के लक्षण औऱ इलाज के बारें में भी बताएंगे।
डिमेंशिया बीमारी?
डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि कई मानसिक समस्याओं का रूप है। इसमें इंसान की सोचने, समझने, याद रखने और फैसले लेने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। शुरुआत में मरीज छोटी-छोटी बातें भूलता है, लेकिन समय बीतने के साथ हालत इतनी बिगड़ सकती है कि वह अपने परिवार, दोस्तों और रोजमर्रा की चीजों को भी पहचानना बंद कर देता है। यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
डिमेंशिया (Dementia) एक दिमागी और न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। यह याददाश्त और सोचने की क्षमता पर असर करती है जिससे रोजमर्रा के कार्यों को करने की क्षमता धीरे-धीरे समाप्त होती जाती है। इसे आम बोलचाल की भाषा में कहे तो यह एक ‘भूलने की बीमारी’ है, जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी पहचान, भाषा और पुराने अनुभव तक भूलने लगता है। या यूं कहें कि यह बीमारी धीरे-धीरे मरीज की दिमागी क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर देती है। इस बीमारी की शुरुआत बहुत धीरे-धीरे होती है। कई बार हम इसे सामान्य बुढ़ापे की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जो आगे चलकर खतरनाक साबित होती है।
यह भी पढ़े- Dementia Awareness: मशहूर शायर बशीर बद्र 14 साल से थे डिमेंशिया से पीड़ित, जानें इस बीमारी के शुरुआती संकेत
डिमेंशिया के लक्षण
- याददाश्त का कमजोर होना
- लोगों के नाम और चेहरे भूल जाना
- निर्णय लेने में परेशानी
- दिशा का ज्ञान न होना
- व्यवहार में बदलाव
- चिड़चिड़ापन, अकेला रहना
- एक ही सवाल कई बार पूछना
- चीजें रखकर भूल जाना
- रास्ते भूल जाना
क्यों हो जाती है यह बीमारी?
डिमेंशिया बीमारी होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- दिमाग की नसों में दिक्कत, सिर में चोट, पार्किंसन, स्ट्रोक, विटामिन B12 की कमी, थायराइड की समस्या और लंबे समय तक शराब या नशे का सेवन भी इसका कारण बन सकता है।
डिमेंशिया के प्रकार
डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है-
- अल्जाइमर रोग- यह आमतौर पर 60-65 वर्ष की उम्र के बाद होता है।
- वास्कुलर डिमेंशिया- यह मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह रुकने या स्ट्रोक के कारण हो सकता है
डिमेंशिया का इलाज
डॉक्टरों के मुताबिक डिमेंशिया को पूरी तरह खत्म करने वाला फिलहाल कोई इलाज नही है। लेकिन सही देखभाल से इसकी रफ्तार को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है। मरीज को समय पर दवाएं देना, मानसिक रूप से सक्रिय रखना, परिवार का साथ और शांत माहौल मरीज के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। कभी कभी यह बीमारी किसी दूसरी वजह से हुई हो, जैसे विटामिन की कमी या थायराइड की समस्या, तो इलाज से सुधार भी हो सकता है।
Dr bashir badr suffered from dementia know here symptoms of dementia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
Jul 14, 2026 | 02:37 PMBaby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम हैं मॉडर्न और मीनिंगफुल
Jul 14, 2026 | 02:32 PMबदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
Jul 14, 2026 | 02:26 PMGondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
Jul 14, 2026 | 02:25 PMभोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
Jul 14, 2026 | 02:25 PMस्कूल बचाना सबकी जिम्मेदारी, सिर्फ सरकार की नहीं, नवभारत एजुकेशन समिट में बोलीं डॉ. माधुरी सावरकर
Jul 14, 2026 | 02:25 PMमहाराष्ट्र के ST डिपो का होगा PPP मॉडल पर पुनर्विकास, CM फडणवीस ने तैयार करने को कहा मास्टर प्लान
Jul 14, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














