- Hindi News »
- Health »
- Do You Know This Simple Summer Vegetable Hides 5 Magical Health Secrets
क्या आप जानते हैं? गर्मियों की इस ‘मामूली’ दिखने वाली सब्जी में छिपे हैं सेहत के 5 जादुई राज!
Parwal Benefits: गर्मी में परवल की सब्जी पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह सब्जी कब्ज, गैस और अपच को दूर करने के साथ खून को शुद्ध करने में भी मदद करती है।
- Written By: सीमा कुमारी

परवल की सब्जी (सौ.सोशल मीडिया)
Summer Superfood Parwal:गर्मी के मौसम में खानपान में खास ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में कब्ज, गैस और अपच की समस्या से परेशान लोगों के लिए परवल की सब्जी बेहद कारगर साबित हो सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर परवल को गर्मियों में आहार में शामिल करने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर
रिसर्च के अनुसार, परवल प्रोटीन और विटामिन A से भरपूर होता है। इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।
आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी परवल का विशेष महत्व बताया गया है। प्राचीन ग्रंथों में इसे पीलिया सहित कई रोगों में उपयोगी माना गया है। इसे ‘तृप्तिघ्न’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह जल्दी पेट भरने का एहसास कराता है।
सम्बंधित ख़बरें
हर किसी के लिए ‘सुपरफूड’ नहीं है नारियल पानी, इन मेडिकल कंडीशंस में आज से ही बना लें दूरी।
क्या आप भी पार्टनर से अलग सो रहे हैं? जानिए स्लीप डिवोर्स आपके रिश्ते को बना रहा है मजबूत या ला रहा है दूरियां
Curd Trick: रात को दही जमाना भूल गए हैं? सिर्फ 15 मिनट में कुकर के वायरल हैक से जमाएं इंस्टेंट मलाईदार दही
Vitamin B12 Deficiency: हाथ-पैरों में झुनझुनी और कमजोरी? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे इस साइलेंट बीमारी का शिकार?
कफ और पित्त दोष से निजात
आयुर्वेद के अनुसार, परवल कफ और पित्त दोष को संतुलित रखने में मदद करता है। यह मुंहासे, खुजली और अधिक प्यास जैसी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है। गर्मियों में कब्ज और अपच आम समस्या होती है, ऐसे में परवल का फाइबर पेट साफ रखने और गैस की समस्या कम करने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों फायदेमंद
कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण यह वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी परवल फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
त्वचा के लिए भी परवल लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखते हैं। साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें-हर किसी के लिए ‘सुपरफूड’ नहीं है नारियल पानी, इन मेडिकल कंडीशंस में आज से ही बना लें दूरी।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
परवल दिल की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी और गुणकारी होता है। इसमें पोटेशियम होता हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी है।
कैसे करें परवल का सेवन
परवल को कई तरीकों से खाया जा सकता है। इसे सब्जी, भुजिया, चोखा, सूप, करी, अचार या मिठाई के रूप में तैयार किया जाता है। गर्मियों में हल्की परवल की सब्जी बनाकर खाना सबसे अच्छा रहता है। हालांकि, परवल सभी के लिए उपयुक्त नहीं है। कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए। इसलिए डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।
Do you know this simple summer vegetable hides 5 magical health secrets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैदान पर फिर आया वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान, 5 छक्के और 4 चौके, ठोकी IPL की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी
Mar 30, 2026 | 10:56 PMयूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PMवडोदरा-नागदा खंड पर ‘कवच 4.0’ का सफल संचालन, पश्चिम रेलवे के जीएम ने दिखाई कवच-युक्त ट्रेन को हरी झंडी
Mar 30, 2026 | 10:38 PMMS धोनी के बिना राजस्थान के सामने पस्त हुई चेन्नई, IPL 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में झेलनी पड़ी शर्मनाक हार
Mar 30, 2026 | 10:37 PMCAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PMपश्चिम रेलवे पर पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 माह में किया निर्माण, जीएम ने किया उद्घाटन
Mar 30, 2026 | 10:26 PMसीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM
अमेरिका में ‘नो किंग्स’ क्रांति, ट्रंप के खिलाफ 50 राज्यों में उतरी लाखों की भीड़, टूटे विरोध के सारे रिकॉर्ड
Mar 30, 2026 | 09:32 PM
20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM














