MS धोनी के बिना राजस्थान के सामने पस्त हुई चेन्नई, IPL 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में झेलनी पड़ी शर्मनाक हार

CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट रहते शिकस्त दी। इस मुकाबले में जडेजा, बर्गर और जोफ्रा आर्चर के सामने CSK के बल्लेबाज पस्त नजर आए।
RR beat CSK IPL 2026 3rd Match (2)
RR ने IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में CSK को हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CSK vs RR IPL 2026 3rd Match Highlight: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला खेला गया। जहां पर CSK टीम को उसके सबसे सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कमी महसूस हुई। इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई पर एकतरफा अंदाज से जीत दर्ज करते हुए उसे 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इससे पहले आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते उतरी चेन्नई की टीम के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया।

राजस्थान के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 127 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके के द्वारा दिए गए इस छोटे स्कोर को 2 विकेट के नुकसान पर 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 43 रन जैमी ओवरटन ने बाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं, चेन्नई के शुरुआती चार बल्लेबाज दहाई का अंक भी न छू सके।

पावरप्ले में ही पलट गया मैच

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले तक मुकाबले का रूख बदल कर रख दिया। कुल मिलाकर राजस्थान के गेंदबाज नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने चेन्नई के बल्लेबाजों की हवा निकालकर रख दी। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर नंद्रे बर्गर ने टीम को पहली सफलता दिलाई। इस दौरान 6 रन के स्कोर पर उन्होंने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया।

जोफ्रा आर्चर ने गायकवाड़ को किया क्लीन बोल्ड

राजस्थान रॉयल्स के लिए तीसरा ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ठीक संजू सैमसन की तरह आउट किया। उन्होंने सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया। तब चेन्नई का स्कोर 3 ओवर के बाद 19 रन था। ये CSK के लिए उसका दूसरा बड़ा विकेट था।

आयुष म्हात्रे को नंद्रे बर्गर ने दिखाया पवेलियन का रास्ता

इसके बाद लग रहा था कि आगे के बल्लेबाज पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरआर के लिए चौथा ओवर फिर नंद्रे बर्गर लेकर आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। म्हात्रे शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। वहीं, 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने मैथ्यू शॉट को 2 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। तब तक चेन्नई ने 38 रन के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। कुछ ऐसे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले के अंदर विकेट की झड़ी लगाकर रख दी।

बर्गर, आर्चर और रवींद्र जडेजा ने झटके 2-2 विकेट

इसके बाद लग रहा था कि आगे के बल्लेबाज पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरआर के लिए चौथा ओवर फिर नंद्रे बर्गर लेकर आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। म्हात्रे शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। वहीं, 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने मैथ्यू शॉट को 2 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। तब तक चेन्नई ने 38 रन के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। कुछ ऐसे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले के अंदर विकेट की झड़ी लगाकर रख दी।

वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली विस्फोटक पारी

आईपीएल 2025 में बड़ी सफलता के बाद एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन भी विस्फोटक शुरुआत की है। इस मुकाबले में उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी अर्शशतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल 38 और कप्तान रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रूव जुरेल 18 रन बनाकर आउट हुए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com