20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने राज्यसभा निर्वाचित होने के बाद विधान परिषद से इस्तीफा दिया। बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम चर्चा में, भाजपा संभाल सकती है सत्ता की कमान।

Nitish Kumar Resignation: बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अब वे दिल्ली की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल, उन्हें 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुना गया था और उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होगा। उनके इस्तीफे के बाद पूरे राज्य में एक ही सवाल चर्चा में है अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता भी इसे लेकर उत्सुक है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। इस दौड़ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वे कुशवाहा समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश कर सकती है, जिसका असर बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com