-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Vitamin B12 Deficiency Symptoms Tingling Hands Feet Weakness Silent Disease Warning
Vitamin B12 Deficiency: हाथ-पैरों में झुनझुनी और कमजोरी? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे इस साइलेंट बीमारी का शिकार?
- Written By: प्रीति शर्मा
Vitamin B12 Deficiency Causes: विटामिन B12 की कमी एक साइलेंट समस्या बनती जा रही है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके कारण कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है।

थकान और कमजोरी से परेशान इंसान (सौ. एआई)
Signs Of Vitamin B12 Deficiency: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते लाइफस्टाइल के बीच लोग अक्सर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। हम इसे सामान्य काम का दबाव मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह किसी गंभीर बीमारी का साइलेंट संकेत हो सकता है।
हाल ही में इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक चौंकाने वाली स्टडी के अनुसार उत्तर भारत के लगभग 45 प्रतिशत से ज्यादा लोग विटामिन B12 की कमी का शिकार हैं। यह एक ऐसी समस्या है जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती है और समय पर पहचान न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है।
क्यों जरूरी है शरीर के लिए विटामिन B12
विटामिन B12 हमारे शरीर के सुचारू संचालन के लिए अनिवार्य है। यह मुख्य रूप से रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह हमारे नर्वस सिस्टम को मजबूत रखने और जो हम खाना खाते हैं उसे ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो कोशिकाएं पर्याप्त ऊर्जा नहीं बना पाती जिससे इंसान हर समय थका-थका महसूस करता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
विटामिन B12 की कमी के शुरुआती लक्षण काफी सामान्य होते हैं इसलिए लोग इन्हें पहचान नहीं पाते। हमेशा थकान रहना, किसी काम में ध्यान न लगना और चलते समय हल्की सांस फूलना इसके शुरुआती संकेत हैं। हालांकि यदि इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो समस्या बढ़कर हाथ-पैरों में झुनझुनी, याददाश्त का कमजोर होना और शरीर का संतुलन बिगड़ने तक पहुंच सकती है। जानकारी के अनुसार यह स्थिति स्थायी न्यूरोलॉजिकल नुकसान भी पहुंचा सकती है।
विटामिन बी12 (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- स्टील, तांबा या कांच? जानें कौन सी बोतल है सबसे सुरक्षित और इसे साफ रखने का सही तरीका
क्यों है शाकाहारियों को ज्यादा खतरा
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि शाकाहारी लोगों में यह समस्या कहीं अधिक देखी जाती है। इसका मुख्य कारण यह है कि विटामिन B12 प्राकृतिक रूप से केवल एनिमल-बेस्ड यानी मांसाहारी खाद्य पदार्थों में ही पाया जाता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ शरीर की विटामिन सोखने की क्षमता कम हो जाती है और कुछ दवाओं के लंबे इस्तेमाल से भी यह कमी हो सकती है।
कैसे करें बचाव
अपनी डाइट में सुधार करके इस कमी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। मांसाहारी लोगों के लिए अंडे, मछली और चिकन इसके बेहतरीन स्रोत हैं। वहीं, शाकाहारी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे दूध, दही और पनीर का नियमित सेवन करें। इसके साथ ही फोर्टिफाइड सीरियल्स और प्लांट-बेस्ड मिल्क (सोया या बादाम दूध) भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, यदि कमी बहुत अधिक है, तो केवल भोजन काफी नहीं होता; ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन लेना अनिवार्य हो जाता है।
Vitamin b12 deficiency symptoms tingling hands feet weakness silent disease warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMनागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 07:44 AM62 की उम्र में फिर हुआ प्यार, नौ से ज्यादा अफेयर के बाद 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार
Jul 03, 2026 | 07:37 AMPoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














