-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Instant Curd Trick 15 Minutes Thick Dahi Tips In Hindi
Curd Trick: रात को दही जमाना भूल गए हैं? सिर्फ 15 मिनट में कुकर के वायरल हैक से जमाएं इंस्टेंट मलाईदार दही
- Written By: प्रीति शर्मा
Homemade Curd Tips: क्या आप रात को दही जमाना भूल गए हैं तो अब बाजार जाने की जरूरत नहीं है। इस वायरल ट्रिक से आप घर पर ही सिर्फ 15 मिनट में जबरदस्त गाढ़ा दही तैयार कर सकते हैं।

कटोरे में तैयार मलाईदार दही (सौ. एआई)
Thick Curd Recipe: गर्मियों के मौसम में खाने की थाली तब तक अधूरी लगती है जब तक उसमें ठंडा और गाढ़ा दही न हो। चाहे रायता बनाना हो, लस्सी पीनी हो या पराठों के साथ स्वाद लेना हो दही हर घर की पहली पसंद है। लेकिन अक्सर हम रात को दही जमाना भूल जाते हैं और फिर सुबह बाजार की ओर भागना पड़ता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी इंस्टेंट ट्रिक जिससे आप मात्र 15 मिनट में हलवाई जैसा गाढ़ा दही जमा सकते हैं।
दही जमाने की वायरल ट्रिक
दही जमाने की इस वायरल ट्रिक के लिए आपको बस अपने किचन के प्रेशर कुकर का सहारा लेना होगा। सबसे पहले आधा लीटर फुल क्रीम दूध लें और उसे 3-4 मिनट तक उबालें ताकि उसका अतिरिक्त पानी खत्म हो जाए। जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए तब उसमें थोड़ा सा जामन यानी दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद दूध को एक मिट्टी की मटकी या बर्तन में डालें और उसे एल्युमीनियम फॉयल से अच्छी तरह ढक दें। अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डालें और इस मटकी को उसके अंदर रख दें। कुकर का ढक्कन बंद करें लेकिन ध्यान रहे कि सीटी हटा देनी है। इसे धीमी आंच पर 15 मिनट तक रखें। कुकर की हल्की गर्मी दही जमने की प्रक्रिया को अत्यधिक तेज कर देती है और कुछ ही मिनटों में मलाईदार दही तैयार हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Monsoon Special Bhutte Ka Kees: बारिश में लें इंदौरी स्वाद का मजा, नोट करें भुट्टे के कीस की आसान रेसिपी
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
मिट्टी का बर्तन और हलवाई वाली सीक्रेट ट्रिक
गाढ़ा दही जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन का उपयोग करना सबसे उत्तम माना जाता है। मिट्टी पानी सोख लेती है जिससे दही थक्केदार जमता है। हलवाई जैसी बनावट पाने के लिए एक विशेष तरीका यह है कि जामन को सीधे दूध में डालने के बजाय पहले एक कटोरी में दो चम्मच दही और थोड़ा दूध लेकर उसे अच्छी तरह व्हिस्क कर लें। इस मथे हुए मिश्रण को बाकी दूध में मिलाने से दही बिल्कुल मलाईदार जमता है।
यह भी पढ़ें:- आम खाने का ये नया तरीका देख रह जाएंगे दंग! सिर्फ 2 मिनट में तैयार करें गर्मी की ये 6 स्पेशल ड्रिंक
दही जमाते समय रखें ध्यान
दही की गुणवत्ता पूरी तरह से दूध पर निर्भर करती है। हमेशा गाढ़े दूध या फुल क्रीम दूध का उपयोग करें। यदि आप टोंड दूध का उपयोग कर रहे हैं तो उसे उबालने के बाद धीमी आंच पर 4-5 मिनट अतिरिक्त पकाएं ताकि वह गाढ़ा हो जाए। एक और महत्वपूर्ण टिप यह है कि दूध में जामन लगाने के बाद उसे पूरी तरह एयरटाइट बंद न करें हल्की हवा लगने देने से मलाई और भी अच्छी जमती है। आप इसे छलनी से ढककर ऊपर से कोई बड़ी परात रख सकते हैं।
बार-बार के उपयोग से कम होगा समय
अगर आप एक ही मिट्टी के बर्तन में बार-बार दही जमाते हैं तो समय और भी कम लगने लगता है। पहली बार में भले ही आपको थोड़ा अधिक समय लगे लेकिन धीरे-धीरे इसी बर्तन में दही जमने का समय घटकर डेढ़ से दो घंटे ही रह जाएगा। तो अगली बार जब आप दही जमाना भूल जाएं तो बाजार जाने के बजाय इस जादुई कुकर हैक को जरूर आजमाएं।
Instant curd trick 15 minutes thick dahi tips in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM













