- Hindi News »
- Health »
- Clove King Medicinal Properties Full Fragrance Health Keeps Many Diseases Away
खुशबू और सेहत के संगम से भरा औषधीय गुणों का राजा लौंग, कई बीमारियों से रखे दूर
Clove Benefits: शरीर के अंदर होने वाली कई समस्याओं से लौंग का उपयोग राहत दिलाता है। खाने से ठीक पहले सुबह- शाम एक लौंग का सेवन खराश, पाचन शक्ति, दांतों की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है।
- Written By: गीतांजली शर्मा

लौंग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
QUALITY OF CLOVE : लौंग एक ऐसा खुशबूदार मसाला है जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके औषधीय गुण, जैसे कि एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण, पाचन से संबंधित कई समस्याओं से हमें राहत दिलाता है।
लौंग के उपयोग से डाइजेशन की परेशानी कम होती है। इसका उपयोग गले की खराश, दांत दर्द, और पाचन की समस्याओं के इलाज में किया जाता है। यह कफ से निजात दिलाने में सबसे ज्यादा कारगर है।
एक लौंग का उपयोग कई बीमारियों से रखे दूर
नियमित रूप से सुबह-शाम खाना खाने से पहले 1 लौंग का सेवन करें। यह मन मिचलने और उल्टी जैसी समस्याओं से हमें दूर रखता है। साथ ही पेट में गैस, सूजन और डाइजेशन को सही रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सम्बंधित ख़बरें
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
लौंग को लेकर शोध में कही गई यह बात
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक शोध के अनुसार, लौंग में युजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है। जो शरीर के अंदर पनपने वाले संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह गले की खराश, सांस की बदबू और पाचन की समस्याओं को दूर करने में कारगर है। शोध बताते हैं कि लौंग दांतों की समस्याओं से भी राहत देता है।
चाय में डालकर एक-दो लौंग पी जाएं। या खाने में मसाले के रूप में इसका इस्तेमाल करें। जिसके अनेक फायदे आपको भविष्य में दिखेंगे। हालांकि इसकी तासीर गर्म होती है, जिस वजह से डॉक्टरों द्वारा गर्मियों में इसके सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
विशेषज्ञों की विशेष राय
विशेषज्ञों के अनुसार, एक-दो लौंग चाय में डालकर या भोजन में मसाले के रूप में इस्तेमाल करने से गर्मियों में भी लाभ मिल सकता है। लौंग फायदेमंद तो है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, खासकर गर्मियों में। अगर आपको बहुत ज्यादा एसिडिटी रहती है, तो लौंग का उपयोग सावधानी से करें।
यह भी पढ़ें: …तो ये है कम भूख लगने का कारण, जानें कैसे योग बचा सकता है आपकी सेहत
लौंग का उपयोग सीमित मात्रा में करें
यह बहुत जरूरी है कि लौंग की तासीर गर्म होने की वजह से इसका उपयोग गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में किया जाए ताकि शरीर में किसी अन्य तरह की समस्याएं उत्पन्न न हो जाएं।
(एजेंसी इनपुट)
Clove king medicinal properties full fragrance health keeps many diseases away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














