गैस,एसिडिटी ही नहीं, कैंसर जैसे जानलेवा रोग से भी बचाने के गुण हैं इस पत्ते में

बेल पत्र को भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है? आयुर्वेद में बेल पत्र का विशेष महत्व बताया गया है। जानिए बेल पत्र के फायदे
गैस,एसिडिटी ही नहीं, कैंसर जैसे जानलेवा रोग से भी बचाने के गुण हैं इस पत्ते में
कई बीमारियों का रामबाण इलाज है बेल पत्र (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bael Leaves Benefits : बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है ऐसे में सेहत का ख़ास ख्याल रखना पड़ता है। जैसा कि आप जानते है कि खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमें कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है।

आपको बता दें, डायबिटीज से लेकर हार्ट अटैक और तनाव जैसी समस्याएं आजकल बहुत आम हो गई है। इन समस्याओं से बचने का एक बेहतरीन एवं कारगर उपाय बेल पत्र है जिसे बिल्व पत्र भी कहा जाता है।

आयुर्वेद में बेल पत्र को एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा माना जाता है। यह न केवल भगवान शिव को अर्पित किया जाने वाला पवित्र पत्ता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है। आइए जानते हैं बेल पत्र के फायदे और इसे कैसे खाना चाहिए।

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है बेल पत्र

  • डायबिटीज में बड़ा फायदेमंद

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेलपत्र का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। बेल के पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। बेल के पत्तों का रस पीने से इंसुलिन की मात्रा संतुलित हो सकती है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

आपको बता दें, बेलपत्र का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए ही फायदेमंद नहीं होता है। बल्कि पेट के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। यह गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है। बेलपत्र का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

  • कैंसर से लड़ने में सहायक

एक्सपर्ट्स बताते है कि, बेलपत्र का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता हैं। बेलपत्र को एंटी-कैंसर एजेंट माना गया है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, कैंसर के इलाज में इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

  • किडनी और लिवर के लिए लाभकारी

बेलपत्र शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे लिवर और किडनी हेल्दी रहते हैं।

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

बता दें, बेलपत्र का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती हैं। बेलपत्र में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसका नियमित सेवन संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

  • स्किन के लिए फायदेमंद

बेल पत्र स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते है। यह त्वचा की सूजन को कम करने और मुंहासों को ठीक करने में मदद करता है। यर भी पढ़े:पपीते का जूस वेट लॉस ही नहीं करता, कई और फायदे हैं इसके, जानिए कैसे बनाएं जूस  

ऐसे करें बेल पत्र का सेवन

बेल के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाला जा सकता है और उसका सेवन किया जा सकता है।

बेल के पत्तों को सुखाकर पीसकर पाउडर बना लें और इसे पानी के साथ सेवन करें।

पीसकर उसका रस निकाला जा सकता है और उसका सेवन किया जा सकता है।

बेल के पत्तों को उबालकर काढ़ा बना लें और दिन में दो बार इसका सेवन करें।

बाजार में बेल का जूस आसानी से उपलब्ध है, इसका सेवन भी किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com