- Hindi News »
- Viral »
- Dombivli Csmt Local Disabled Coach Couple Misbehaviour Viral Video
मुंबई लोकल में हंगामा: दिव्यांग कोच में कपल की बदसलूकी ने यात्रियों को किया नाराज; वीडियो वायरल
Mumbai Local Train Viral Video डोंबिवली-CSMT लोकल के दिव्यांग कोच में एक कपल द्वारा दिव्यांग यात्रियों से बदसलूकी का मामला सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठे।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Disabled Coach Incident : महाराष्ट्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल एक बार फिर विवाद में आ गई है। 10 दिसंबर यानी बुधवार सुबह 8:39 बजे डोंबिवली-CSMT फास्ट लोकल में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब दिव्यांग कोच में सफर कर रहे एक युवा कपल ने हंगामा शुरू कर दिया।
यह कोच विशेष रूप से दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित रहता है, लेकिन कपल न सिर्फ अवैध रूप से इस कोच में घुसा बल्कि वहां मौजूद दिव्यांग यात्रियों के साथ बदसलूकी भी करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तेज आवाज में गाली-गलौज कर रहे थे और किसी भी यात्री की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने कपल के व्यवहार की कड़ी निंदा की।
मुंबई की लाइफ़लाइन—लोकल ट्रेन, जहां रोज़ लाखों सफर करते हैं… लेकिन कभी-कभी ऐसे दृश्य सामने आ जाते हैं, जो सिर पकड़ने पर मजबूर कर देते हैं! इस बार मामला दिव्यांग कोच का है।एक लड़का-लड़की कोच में चढ़े और गलती साफ़ होते हुए भी ऊपर से दबंगई दिखाने लगे! जब यात्रियों ने RPF में… pic.twitter.com/q6Wpp5lBk9 — BitterTruth (@BitterTruth120) December 10, 2025
कपल ने दिव्यांग से की बदसलूकी
घटना के दौरान कोच में मौजूद दिव्यांग यात्रियों ने पूरी कोशिश की कि कपल बाहर निकले या शांत रहे, लेकिन उनके समझाने पर भी दोनों और आक्रामक होते गए। यात्रियों का कहना है कि कपल ने जानबूझकर कोच के नियमों का उल्लंघन किया और फिर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
आम इंसान की तरह बेटे अकाय को प्रीस्कूल ले जाते दिखे विराट कोहली, लंदन की सड़क पर घूमते हुए VIDEO वायरल
दुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय युवक करने लगे भोजपुरी कमेंट्री, वीडियो वायरल
मिसाइल हमलों के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE राष्ट्रपति, लोगों से मिलकर दिया भरोसे का संदेश
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला और उसका बॉयफ्रेंड दिव्यांग यात्रियों की सीटों के पास खड़े होकर झगड़ा कर रहे हैं। इस हंगामे के कारण कई दिव्यांग यात्री डर और असहजता महसूस करते दिखे। स्थानीय यात्रियों ने सवाल उठाया कि दिव्यांग कोच में बिना टिकट जांच या निगरानी के कोई भी कैसे घुस सकता है? रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : रोडवेज बस में हंगामा, ट्रांसजेंडर वकील का सवाल- मेरे जेंडर की पहचान टिकट में क्यों नहीं; VIDEO VIRAL
यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग
घटना सामने आने के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि दिव्यांग कोच में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी सज़ा तय होनी चाहिए ताकि ऐसे मामलों पर रोक लग सके। सोशल मीडिया पर भी इस पर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
कई यूजर्स ने कहा कि रेलवे को दिव्यांग कोच में खास निगरानी बढ़ानी चाहिए और RPF की टीम को ऐसे कोचों में नियमित पेट्रोलिंग करनी चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि रेलवे इस मामले में संज्ञान लेगा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगा। यह घटना याद दिलाती है कि संवेदनशील श्रेणी के कोचों में नियमों का पालन सिर्फ कानून नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
Dombivli csmt local disabled coach couple misbehaviour viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘द केरल स्टोरी 2’ का मंडे टेस्ट फेल, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई लाखों में सिमटी, जानें कलेक्शन
Mar 03, 2026 | 01:00 PMIND vs ENG: जब-जब अंग्रेजों को पटखनी दी, तब-तब भारत बना वर्ल्ड चैंपियन; क्या मुंबई में दोहराएगा इतिहास?
Mar 03, 2026 | 12:50 PMओवरईटिंग से बचना है आसान! होली की दावत में खुद को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
Mar 03, 2026 | 12:50 PMमार्च 2026 में स्मार्टफोन की बारिश, 30 हजार से लेकर ड्यूल 200MP कैमरा तक, किसे खरीदें आप?
Mar 03, 2026 | 12:49 PMआम इंसान की तरह बेटे अकाय को प्रीस्कूल ले जाते दिखे विराट कोहली, लंदन की सड़क पर घूमते हुए VIDEO वायरल
Mar 03, 2026 | 12:41 PMगुजिया और ठंडाई नहीं से हो गए हैं बोर? इस बार मेहमानों के लिए होली पर बनाएं ये शाही आइसक्रीम
Mar 03, 2026 | 12:39 PMदुबई में घंटो फंस रहने के बाद भारत लौटीं पीवी सिंधु, वापसी के बाद लिखा भावुक पोस्ट, बताया कैसे हैं हालात
Mar 03, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM












