- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Meditating For 20 Minutes Daily
रोजाना सिर्फ 20 मिनट का मेडिटेशन आपके दिमाग को करता है री-स्टार्ट, जानिए कई मायने में इसके फायदे
Importance of Meditation: ध्यान यानी मेडिटेशन करने के कई फायदों के बारे में बताया गया है। रोज़ 20 मिनट ध्यान करने से तनाव, अनिद्रा, ओवरथिंकिंग कम होती है और मानसिक व शारीरिक सेहत बेहतर बनती है।
- Written By: दीपिका पाल

ध्यान करने के फायदे (सौ. डिजाइन फोटो)
Benefits of Meditation: भागदौड़ भरी जिंदगी में मेहनत और संघर्ष करते हुए व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से घिरे होते है। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने और फिट दिखाने की होड़ के चलते अपने शारीरिक फिटनेस पर तो ध्यान देते है लेकिन मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाते है। यानि अवसाद और तनाव की समस्याएं व्यक्ति को प्रभावित करने का काम करता है। मन और दिमाग पर अशांति का आलम तनाव और अनिद्रा को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इन सभी समस्याओं से बाहर निकालने के लिए ध्यान यानि मेडिटेशन सबसे जरूरूी और सफल कारगर उपाय होता है।
जानिए क्यों जरूरी है ध्यान
जीवन में ध्यान को क्यों अपनाना चाहिए और आयुर्वेद में इसका क्या स्थान है। इन बातों के बारे में बताया गया है। ध्यान केवल आंखें बंद करके बैठना नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की असीम ऊर्जा से जुड़ने का विज्ञान है। दिन में 20 मिनट का मेडिटेशन मन, मस्तिष्क और पूरे शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ असीम शांति देता है। आयुर्वेद में ध्यान को तन और मन के स्वास्थ्य से जोड़ा गया है, जो तन और मन दोनों को शांत कर प्रसन्न रखने की कोशिश करता है। इसके अलावा विज्ञान की बात की जाए तो, मेडिटेशन करना दिमाग को री-स्टार्ट करने जैसा होता है। जो मस्तिष्क में ‘अल्फा’ और ‘थीटा’ तरंगों का उत्सर्जन करता है और ‘ओवरक्लॉकिंग’, यानी ओवर थिंकिंग, को रोकने की कोशिश करता है।
तन और मन को मिलती है ताजगी
यहां पर बात करें तो, ध्यान करने के कई मायने होते है जो मन और तन दोनों को सुरक्षित रखने का काम करता है। रोजाना 20 मिनट ध्यान करने से तनाव में कमी आती है और ‘कोर्टिसोल’ (तनाव हार्मोन) शरीर में कम बनता है। ध्यान शरीर में हैप्पी हार्मोन की वृद्धि करता है और अच्छे ख्यालों और खुश रहने पर फोकस करता है। इसके अलावा जिन्हें भूलने की आदत होती है वे ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
गर्भावस्था में महिलाएं करें ध्यान
बच्चे से लेकर बड़ों के लिए ध्यान करना फायदेमंद माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान और गर्भावस्था के बाद भी महिलाओं में भूलने की परेशानी अधिक देखी जाती है और ये हार्मोन के असंतुलन की वजह से होता है। इस स्थिति में ध्यान करने के फायदे होते है तो वहीं पर याद्दाश्त को बढ़ाने का काम करता है। इससे सीखने की क्षमता भी बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- क्या सच में हर 27 दिन में बदलती है त्वचा! जानिए आयुर्वेद में इसके पीछे छिपा रहस्य
ये जानकर हैरानी होगी कि ध्यान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है। रोजाना ध्यान करने से बीमार होने का खतरा भी कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। ध्यान ‘मेलाटोनिन,’ यानी नींद के हार्मोन, को बनने में मदद करता है, जिससे अच्छी और गहरी नींद आ सके। जो व्यक्ति नियमित ध्यान करते है ऐसे लोगों देरी से बुढ़ापा आता है यह कोशिकाएं की मरम्मत सही तरीके से करता है।
आईएएनएस के अनुसार
Benefits of meditating for 20 minutes daily
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














