होली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!

Holi Lucky Colors: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि ज्योतिष मान्यता के अनुसार यदि अपनी राशि के अनुरूप रंगों से होली खेली जाए तो जीवन में खुशहाली, सफलता योग बन सकते हैं।
Holi Zodiac Predictions:
होली (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Holi Zodiac Predictions:कल पूरे देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। खुशियों से भरा त्योहार होली सिर्फ रंग खेलने का मौका नहीं बल्कि बसंत के आगमन, बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम-भाईचारे का प्रतीक भी है।

4 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली होली इस बार सिर्फ रंगों और उत्साह का पर्व नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास मानी जा रही है। इस दिन आकाश में बनने वाला दुर्लभ ग्रह संयोग इसे और भी विशेष बना रहा है।

कुंभ राशि में वक्री बुध

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, होली के दिन कुंभ राशि में बुध वक्री अवस्था में रहेंगे। बुध के वक्री होने से आत्मचिंतन, पुराने संबंधों पर विचार और अधूरे कार्यों को पूरा करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत देता है।

यह समय कई राशियों के लिए रिश्तों में मधुरता, आर्थिक प्रगति और रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत दे रहा है।

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, मेल-मिलाप और आध्यात्मिक संतुलन का भी प्रतीक है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग चुनते हैं, तो यह उत्सव आपके जीवन में नई प्रेरणा और उत्साह ला सकता है।

जानिए आपकी राशि के अनुसार कौन-सा रंग रहेगा शुभ

  • मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि के जातक होली पर लाल और केसरिया रंग चुनें। ये रंग जोश, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इनके उपयोग से भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा और उत्सव का आनंद दोगुना हो जाएगा।

  • वृषभ राशि

बारह राशियों में अगर वृषभ राशि की बात करें तो वृषभ राशि के जातक सफेद, गुलाबी और हल्का हरा रंग चुनें। ये रंग शांति, समृद्धि और रिश्तों में मधुरता लाते हैं, जिससे पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है। आर्थिक स्थिरता के लिए विशेष रूप से लाभकारी।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक के लिए हरा और पीला रंग शुभ हैं। ये बुद्धि, संवाद कौशल और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं, खासकर वक्री बुध के प्रभाव में। इससे नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

  • कर्क राशि

कर्क राशि के जातक सफेद, सिल्वर या हल्का नीला रंग प्रयोग करें। ये भावनात्मक संतुलन और मानसिक शांति प्रदान करते हैं, जिससे तनाव कम होता है।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातक होली खेलने के लिए  नारंगी, सुनहरा या लाल रंग चुनें। ये आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों को निखारते हैं, प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ाते हैं।

  • कन्या राशि

कन्या राशि के जातक हरा और हल्का पीला रंग चुनें। ये स्थिरता, स्वास्थ्य और सफलता का कारक बनते हैं, सोच में स्पष्टता लाते हैं।

  • तुला राशि

तुला राशि के जातक वालों के लिए गुलाबी, सफेद और नीला रंग लाभकारी हैं। ये संतुलन, प्रेम और निर्णय क्षमता को मजबूत करते हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ती है।

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गहरा लाल या मैरून रंग शुभ हैं। ये आंतरिक शक्ति और जुनून को बढ़ाते हैं, चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं।

  • धनु राशि

धनु राशि पीला या बैंगनी रंग चुनें। ये ज्ञान, आशावाद और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं। आध्यात्मिक उन्नति के लिए उपयोगी।

  • मकर राशि

नीला या ग्रे रंग लाभदायक हैं। ये अनुशासन और धैर्य बढ़ाते हैं, सफलता के रास्ते खोलते हैं।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आसमानी नीला या फिरोजी रंग शुभ हैं। ये रचनात्मकता और नई सोच को प्रोत्साहित करते हैं। जीवन में नवीनता लाते हैं।

  • मीन राशि

मीन राशि पीला, केसरिया या समुद्री हरा रंग चुनें। ये भावनात्मक शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com