अल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सजा सितारों का मेला, इस दिन नयनिका संग लेंगे सात फेरे

Allu Sirish Wedding: अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की प्री-वेडिंग रिसेप्शन में राम चरण, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना समेत कई साउथ सितारे शामिल हुए। इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Allu Sirish and Nayanika Reddy Pre Wedding Reception South Celebrity Wedding
अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Allu Sirish And Nayanika Pre Wedding Reception: साउथ सिनेमा में इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। अभिनेता अल्लू सिरीश 6 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी से पहले कपल ने एक शानदार प्री-वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अल्लू सिरीश और नयनिका की प्री-वेडिंग पार्टी में राम चरण, अल्लू अर्जुन, नंदमुरी बालकृष्ण, नागार्जुन, एटली कुमार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे कई चर्चित नाम शामिल हुए। सभी ने कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इवेंट में सितारों का स्टाइल और अंदाज देखने लायक था। जहां एक ओर सभी मेहमान ग्लैमरस लुक में नजर आए, वहीं माहौल में पारिवारिक गर्मजोशी भी साफ दिखाई दी।

राम चरण का खास अंदाज

इस शाम में सबसे ज्यादा चर्चा राम चरण के लुक और उनके खास जेस्चर की रही। वह ब्लैक आउटफिट में बेहद आकर्षक लगे, लेकिन उनका नंगे पैर पार्टी में पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन भी ब्लैक ड्रेस में डैशिंग नजर आए और मेहमानों से बातचीत करते दिखे। नंदमुरी बालकृष्ण माथे पर टीका लगाए खुश नजर आए, जबकि नागार्जुन ने सिंपल और क्लासी लुक चुना।

प्यार से शादी तक का सफर

अल्लू सिरीश और नयनिका की मुलाकात 2023 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। अल्लू सिरीश और नयनिका धीरे-धीरे प्यार में बदली और 2024 में दोनों ने सगाई कर ली। अब 2026 में अल्लू सिरीश और नयनिका की जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह को निजी रखा जाएगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। फिलहाल, प्री-वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com