सेहत के लिए नारियल तेल के फायदे,
Coconut Oil Benefits: ग्लोइंग स्किन किसे नहीं पसंद, इसके लिए कई लोग महंगी क्रीम लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग नारियल तेल का भी इस्तेमाल करते है। स्किन के लिए नारियल तेल को बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें, नारियल तेल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
ज्यादा नहीं लेकिन रोजाना एक चम्मच भी नारियल का तेल पिया जाए तो ओरल हेल्थ से लेकर वजन कम होने तक में इस तेल के फायदे देखे जा सकते है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल का तेल एंटीमाइक्रोबियल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इस तेल में हेल्दी फैटी एसिड्स भी होते है। आइए जानते है रोजाना अगर एक चम्मच नारियल तेल के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
जानिए एक चम्मच नारियल तेल के सेवन से होने वाले फायदे
पाचन में सुधार करता है
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भी नारियल तेल का सेवन किया जा सकता है।
पेट में सूजन, अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो आंतों के संक्रमण से लड़ते हैं।
त्वचा को निखारता है
नारियल तेल का सेवन त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करता है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार बनी रहती है। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जिससे उम्र के साथ नजर आने वाली फाइन लाइल्स, रिंकल्स आदि की समस्या कम होती है।
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
डाइट एक्सपर्ट के अनुसार, नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बैक्टीरिया, वायरस और फंगल इन्फेक्शन से लड़ता है। इसका सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और आपको मौसमी बीमारी जैसा सर्दी-खांसी आदि से सुरक्षित रखता है।
दांतों के लिए है फायदेमंद
नारियल के तेल को एक चम्मच पीने पर या फिर एक चम्मच नारियल का तेल मुंह में रखकर यहां वहां घुमाने पर दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है। इस तेल से दांतों की कैविटी भी कम होने लगती है। वहीं,नारियल का तेल मुंह से आने वाली बदबू को भी कम करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल तेल के इस्तेमाल से हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम होता है।