-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Consuming Green Moong Dal
चिकन-मटन से कहीं ज्यादा प्रोटीन है इस दाल में, हेल्थ के लिए बेहतरीन ऑप्शन
- Written By: सीमा कुमारी
हरी मूंग की दाल में चिकन-मटन से कई गुणा ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह दाल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को तंदुरुस्त बनाए रखती है। आइए जानते है हरी मूंग की दाल के सेवन से होने वाले फ़ायदे-

हरी मूंग की दाल के फ़ायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Moong Dal Ke Fayde: दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। दालें कई प्रकार की होती हैं। ऐसे में आज हम हरी मूंग की दाल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हरी मूंग की दाल शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का खजाना माना जाता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,हरी मूंग की दाल में चिकन-मटन से कई गुणा ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह दाल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को तंदुरुस्त बनाए रखती है। आइए जानते है हरी मूंग की दाल के सेवन से होने वाले फ़ायदे-
हरी मूंग की दाल के सेवन से होने वाले फ़ायदे
सम्बंधित ख़बरें
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
हड्डियां मजबूत होती हैं
हरी मूंग दाल के सेवन से मांसपेशियों के साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। आपको बता दें, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ ही फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी, बी6, फोलेट, कॉपर, जिंक और पोटैशियम आदि तत्व भी पाए जाते हैं, जिसका सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
कब्ज की समस्या दूर होती है
यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो मूंग दाल का सेवन इस परेशानी से आपको मुक्ति दिला सकता है। इसके पचने में ज्यादा समय नहीं लगता, जबकि चिकन-मटन खाते हैं, तो उसके पाचन में काफी समय लगता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद होती है
आयुर्वेदाचार्य का मानना है कि हरी मूंग की दाल के सेवन से कई समस्याओं को लंबी छुट्टी पर भेजा जा सकता है। यह कब्ज की समस्या से मुक्ति दिलाने के साथ ही हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
हरी मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रहता है, खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
खून की कमी दूर करता है
आयरन से भरपूर हरी मूंग दाल का सेवन करने एनीमिया की समस्या दूर होती है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधरता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हरी मूंग दाल खाने की सलाह देते है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
त्वचा की चमक आती है
एंटीऑक्सीडेंट्स सहित अनेक तरह के पोषक तत्वों से भरपूर हरी मूंग दाल झुर्रियों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है।
Benefits of consuming green moong dal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMबूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
Jul 22, 2026 | 09:22 AMमोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
Jul 22, 2026 | 09:18 AMAbraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Jul 22, 2026 | 09:18 AMप्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
Jul 22, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














