Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल

Hair Fall Diet Tips: अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में ये 5 हेल्दी फूड्स जरूर शामिल करें। ये हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
Hair Growth Foods
हेयर फॉल डाइट टिप्स ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hair Growth Foods: आजकल हर कोई झड़ते बालों से परेशान हैं। शायद ही कोई हो जो बालों के झड़ने से परेशान न हो। हर बार कंघी करने पर बालों का गुच्छा हाथ में आ जाता है या फिर बाथरूम में हमेशा बाल पड़े दिखाई देते हैं।

ऐसे में हम झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर और तेल लगाने लगते हैं, हालांकि इनसे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, इन चीजों के इस्तेमाल के बाद भी बाल सूखे, बेजान और पतले और झड़ते रहते हैं।

बाल झड़ने को रोकने के लिए क्या खाना चाहिए?

प्रोटीन युक्त भोजन करें

बाल झड़ने को रोकने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन करें। बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बनते हैं। ऐसे में रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लें इससे बाल मजबूत, लंबे और टूटने से बचेंगे. प्रोटीन इनटेक कम हो तो बाल कमजोर, पतले और झड़ने लगते हैं। प्रोटीन के लिए अपनी डाइट में अंडा, दाल, पनीर, दही, चिकन, मछली, दूध, सोयाबीन को डाइट में शामिल करें।

Omega-3 फैटी एसिड

बालों के लिए प्रोटीन के अलावा, Omega-3 फैटी एसिड भी बेहद जरूरी मानी जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत रहें तो Omega-3 फैटी एसिड लें। ये स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और सूजन कम करता हैं। Omega-3 फैटी एसिड के लिए अलसी के बीज, अखरोट, मछली, chia seeds, सरसों का तेल लें।

विटामिन B और बायोटिन बालों को बनाता है मजबूत

विटामिन B और बायोटिन बालों की सेहत पर गहरा असर डालते हैं. विटामिन B और खासकर बायोटिन (Vitamin B7) बालों को मजबूत बनाते हैं, ये बालों का टूटना कम करते हैं और नए बाल उगाने में मदद करते हैं। इसके लिए अंडा, बादाम, मूंगफली, दाल, साबुत अनाज, केला, एवोकाडो खाएं।

आयरन और जिंक बेहद जरूरी हैं

बालों की सेहत के लिए आयरन और जिंक बेहद जरूरी हैं। ये दोनों मिनरल्स बालों की जड़ों (follicles) तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। इसकी कमी होने पर बाल झड़ते हैं, रूसी होती है और नए बाल कम उगते हैं। इन दोनों की कमी को पूरा करने के लिए पालक, बीट, अनार, गुड़, लाल मांस, नट्स (बादाम, काजू), दालें, अंडा, दही लें।

सही खानपान क्यों है जरूरी?

बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन B और ओमेगा-3 की कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। इसलिए डाइट में हरी सब्जियां, फल, नट्स, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com